Re. No. MP-47–0010301

Shahdol:पूर्व CMO के बेटे सहित 3 लोग गिरफ्तार, जंगली जानवरों के शिकार का आरोप

Shahdol:पूर्व CMO के बेटे सहित 3 लोग गिरफ्तार, जंगली जानवरों के शिकार का आरोप

शहडोल- वन विभाग की टीम ने पूर्व सीएमओ के पुत्र समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग झाड़फूंक व शारीरिक शक्ति बढ़ाने की दवाओं के लिए वन्यजीवों का शिकार करते थे। यही नहीं, त्योहारों और शादी की पार्टियों में मांस की सप्लाई करने के लिए भी वन्य प्राणियों का शिकार किया करते थे।शिकारियों के घर से भालू के अंग, जंगली सूअर के दांत सहित बड़ी संख्या में कारतूस बरामद हुए हैं। मुख्य आरोपी पूर्व सीएमओ के पुत्र करुणेंद्र सिंह निवासी शहडोल को तीन दिन पहले गिरफ्तार किया गया था, इसके बाद दो अन्य आरोपियों को पकड़ा गया है।

बड़ी संख्या में कारतूस बरामद

दक्षिण वन मंडल की डीएफओ श्रद्धा पेंद्रे ने बताया कि करुणेंद्र सिंह के पिता दादूलाल सिंह पूर्व सीएमओ हैं। उनके घर की तलाशी के दौरान वन्य जीवों के अंगों सहित बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए गए हैं।विवेचना के दौरान आरोपित करूणेंद्र ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ वह वन परिक्षेत्र घुनघुटी के जंगलों से वन्य प्राणियों का शिकार करता था। वह जिस बंदूक से शिकार करता था, उसे जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई वन्य जीव अपराध नियंत्रण बोर्ड नई दिल्ली से मिली खुफिया सूचना पर की गई।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!