Re. No. MP-47–0010301

Sidhi24news:मोदी मंत्री मंडल शपथग्रहण समारोह: देखिए प्रधानमंत्री पद के साथ कितनों ने ली शपथ

Sidhi24news:मोदी मंत्री मंडल शपथग्रहण समारोह: देखिए प्रधानमंत्री पद के साथ कितनों ने ली शपथ

दिल्ली-नरेंद्र मोदी ने आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली उनके साथ कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्री भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ले रहे हैं। पीएम मोदी की कैबिनेट में उनके अलावा 30 मंत्री अब तक शामिल हुए हैं।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को न्योता मिला था, खड़गे भी शपथ ग्रहण में शामिल हुए। प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में भारत के पड़ोसी देशों के नेता भी शामिल हुए।
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने समारोह में हिस्सा लिया।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद अब 18वीं लोकसभा के गठन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मोदी सरकार 3.0 का शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में हुआ।

मंत्री पद की शपथ लेने वालों में
1. नरेंद्र मोदी2. राजनाथ सिंह3. अमित शाह4. नितिन गडकरी5. जेपी नड्डा  6. शिवराज सिंह7. निर्मला सीतरमण8. एस जयशंकर9. मनोहर लाल खट्टर10. एचडी कुमारस्वामी 11. पीयूष गोयल  12. धर्मेंद्र प्रधान  13. जीतनारम मांझी14. राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह 15. सर्वानंद सोनेवाल 16. डॉक्टर वीरेंद्र कुमार17. राम मोहन नायडू 18. प्रह्लाद जोशी19. जुएल ओरांव 20. गिरिराज सिंह21. अश्विनी वैष्णव 22. ज्योतिरादित्य सिंधिया23. भूपेंद्र यादव24. गजेंद्र सिंह शेखावत25. अन्नपूर्णा देवी 26. किरण रिजिजू 27. हरदीप पुरी 28. मनसुख मांडविया 29. जी किशन रेड्डी30. चिराग पासवान31. सीआर पाटिल शामिल हैं। 

Leave a Comment

You May Like This

error: Content is protected !!