Re. No. MP-47–0010301

Sidhi 24news:पेरोल जम्प कर फरार था आजीवन कारावास से दंडित अपराधी,कोतवाली पुलिस ने किया

Sidhi 24news:पेरोल जम्प कर फरार था आजीवन कारावास से दंडित अपराधी,कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

सीधी-पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये गये आपराधियो की धर-पकड अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी श्री अरविन्द श्रीवास्तव व उपुअ. मुख्या. सीधी श्रीमती गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी कोतवाली निरी. अभिषेक उपाध्याय द्वारा पैरोल का उल्लघंन करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

मामला विवरण:- वर्ष 2014 मे थाना कोतवाली सीधी मे दर्ज अपराध क्र. 648/2014 धारा 364ए, 302, 201, 34 भादवि मे आरोपीगण सज्जन सिह एवं अन्य 03 को माननीय न्याया. द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी उपरोक्त अपराध के आरोपी केन्द्रीय जेल रीवा मे निरूद्ध होकर अपनी सजा काट रहे है उक्त आरोपीगण मे से आरोपी सज्जन सिह पिता थानेदार सिह निवासी कमर्जी व्दारा पैरोल का लाभ प्राप्त किया गया एवं फरवरी 2023 मे पैरोल पर आया तथा पैरोल की अवधि समाप्त होने पर भी वापस केन्द्रीय जेल रीवा नही पहुचा और फरार हो गया जिस पर केन्द्रीय जेल रीवा के द्वारा थाना अमहिया जिला रीवा मे आरोपी सज्जन सिह के विरूद्ध पैरोल जंप करने पर अपराध पंजीबद्य किया गया एवं आरोपी की तलाश की जा रही थी जो गत रात्रि मे मुखविर सूचना पर से पैरोल जंप के आरोपी सज्जन सिह को थाना कोतवाली सीधी पुलिस द्वारा अभिरक्षा मे लिया गया एवं थाना अमहिया रीवा को सूचित कर सुपुर्द किया गया ।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!