Re. No. MP-47–0010301

Sidhi24news:यात्रियों से भरा पिकअप अनियंत्रित होकर पलटा, महिला की मौत, 23 घायल

Sidhi24news:यात्रियों से भरा पिकअप अनियंत्रित होकर पलटा, महिला की मौत, 23 घायल

-अमिलिया थानांतर्गत केशौली गांव की घटना

-घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा उपचार

सीधी-यात्रियों से भरा पिकअप अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार महिला की मौत हो गई, जबकि 23 यात्री घायल हो गए। हादसा अमिलिया थानांतर्गत केशौली गांव में रविवार की दोपहर करीब 2 बजे हुआ। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां आधा दर्जन लोगों की हालत गंभीर बताई गई है।

बताया गया कि अमिलिया थाना क्षेत्र के कैशौली निवासी प्रजापति परिवार पिकअप क्रमांक-एमपी 53 जीए 3542 में सवार होकर रिस्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने सोनवर्षा आ रहे थे। रास्ते में डिहुली गांव में चालक की लापरवाही से तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सडक़ की पटरी छोड़ते हुए खेत में चला गया। इस हादसे में रामकली पति बंश बहोर प्रजापति (45) निवासी डिहुली को उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जबकि पिकअप में सवार अन्य 23 लोग घायल हो गए।

घायलों में ये शामिल-
हादसे में घायल लोगों में रूपा पति रामसखा प्रजापति (35), सीता पति रघुवीर प्रजापति (60), अमन पिता रामपति प्रजापति (10), बसंती पति लल्ला प्रजापति (30), अनीता पिता रामसखा प्रजापति (15) सभी निवासी सिहावल तथा सुमित्री पिता पप्पू प्रजापति (14) निवासी अमिलिया, खुशी पिता चूड़ामणि प्रजापति (15) निवासी अमिलिया, देवकली पति श्रीमान प्रजापति (40) निवासी बहरी, फुलशशिया पति शिवशंकर प्रजापति (60) निवासी सिहावल, श्यामकली पति जगदीश प्रजापति (40) निवासी हिनौती, फूलकली पति पप्पू प्रजापति (35) निवासी कोरौली आदि शामिल हैं।

चालक पर दर्ज हुआ मामला –
चालक द्वारा तेज रफ्तार से वाहन चलाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। उसके विरूद्ध भादवि की धारा 279,337 तथा 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
शेषमणि मिश्रा, थाना प्रभारी अमिलिया

Leave a Comment

error: Content is protected !!