Re. No. MP-47–0010301

पुलिस और एनएसयूआई के बीच झड़प परीक्षाओं में घोटाले को लेकर डिप्टी सीएम का आवास को घेरने पर हुआ लाठी चार्ज…

पुलिस और एनएसयूआई के बीच झड़प परीक्षाओं में घोटाले को लेकर डिप्टी सीएम का आवास को घेरने पर हुआ लाठी चार्ज…

रीवा।डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के आवास का घेराव करने जा रहे एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। दरअसल, छात्र संगठन एनएसयूआई के कार्यकर्ता व्यापमं घोटाला, आरक्षक भर्ती, पटवारी परीक्षा, नर्सिंग परीक्षा और अब नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर डिप्टी सीएम के आवास का घेराव करने जा रहे थे। जैसे ही, वे विवेकानंद पार्क से चलकर मानस भवन के पास पहुंचे। पुलिस ने उन्हें बैरिकेट लगाकर रोक दिया। पुलिस छात्रों को रोकना चाहती थी। पर छात्र डिप्टी सीएम के आवास का घेराव करने की मांग पर अड़े थे।

पुलिस ने कहा- शासकीय संपत्ति का नुकसान कर रहे थे

पूरे मामले में सीएसपी रितु उपाध्याय का कहना है कि एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। साथ ही हमारे दो जवानों को घायल कर दिया। जिसके बाद उन पर हल्का बल प्रयोग किया है। फिलहाल उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। छात्रों की संख्या बहुत अधिक थी इसलिए हल्का बल प्रयोग करना हमारी मजबूरी बन जाती है। उपद्रव के दौरान हमारे दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

छात्रा बोली- सुसाइड कर लूंगी

प्रदर्शन करने आई छात्रा गरिमा पांडेय ने बताया कि हमने PNST की परीक्षा दी थी। जिसका रिजल्ट एक साल से रुका हुआ है। हमारे नर्सिंग कॉलेज की मान्यता रद्द कर दी गई है। हम चाहते हैं कि हमारा रिजल्ट जारी कर दिया जाए। ताकि हम अपनी आगे की पढ़ाई के बारे में सोच सके। नर्सिंग घोटाला अलग चीज है लेकिन हमारे रिजल्ट में कोई घोटाला नहीं है। हम केवल अपने रिजल्ट की मांग को लेकर एनएसयूआई के बैनर तले गए थे। जहां लाठी चार्ज कर दी गई। साल भर से PNST की परीक्षा देने वाली 66 हजार छात्राओं का रिजल्ट रुका हुआ है। हम सभी दफ्तरों के चक्कर लगा चुके हैं। अगर ऐसा नहीं होता है तो हम डिप्टी सीएम के आवास के बाहर जाकर सुसाइड कर लेंगे।

छात्रों ने कहा सूचना दी थी फिर भी मारा

छात्र अमन तिवारी के मुताबिक अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में हर बार छात्रों को फेल कर दिया जाता है। छत्रसाल भर पढ़ाई करते हैं फिर भी रिजल्ट में लापरवाही बरती जाती है। फिर हमें पास करने के नाम पर प्रोफेसर और विभाग के लोग पैसे की मांग करते हैं। रीवा के विश्वविद्यालय में आजकल छात्रों के फेल करना फिर पैसे लेकर पास करना कमाई का एक जरिया बना है। हमने पहले से घेर की सूचना दी थी फिर भी हमारे साथियों को बुरी तरह मारा गया। प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय, संगठन मंत्री शिवम मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, सचिव अजय सिंह और संस्कार त्रिपाठी घायल हुए हैं। जिनके हाथ पैर और कमर पर चोटे आई हैं।

छात्र दिनेश नाम देव का कहना है कि हम परीक्षाओं में हुए घोटाले के मुद्दे को लेकर युवाओं और छात्रों की मांग रखने शांतिपूर्ण तरीके से डिप्टी सीएम के आवास जा रहे थे। पुलिस ने हम पर पानी की बौचालय छोड़ी फिर हमें लाठियां से मारा आज हमारी आवाज को कुचलना का काम किया गया है आखिर अपना अधिकार मांगने पर छात्रों पर लाठियां क्यों चलाई जा रही है।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!