Re. No. MP-47–0010301

Sidhi24news:सीधी पुलिस विभाग में प्रशासनिक सर्जरी,पांच पुलिस अधिकारी इधर से उधर

Sidhi24news:सीधी पुलिस विभाग में प्रशासनिक सर्जरी,पांच पुलिस अधिकारी इधर से उधर

सीधी- पुलिस कप्तान डॉ रवींद्र वर्मा द्वारा प्रशासनिक सर्जरी करते हुए पांच पुलिस अधिकारियों के स्थान में परिवर्तन किया गया है इसमें निरीक्षक कार्यवाहक निरीक्षक और उप निरीक्षक शामिल है जिनके स्थान में परिवर्तन करते हुए उन्हें नई जगह पर स्थानांतरित किया गया है।

पुलिस कप्तान द्वारा जारी आदेश के अनुसार वर्तमान में अमिलिया थाने में पदस्थ निरीक्षक राकेश बैस को थाना बहरी का प्रभारी बनाया गया है वही थाना बहरी में पदस्थ कार्यवाहक निरीक्षक रीता त्रिपाठी को महिला थाना की कमान सौंपी गई है। इसी प्रकार कार्यवाहक निरीक्षक राजेश पांडे जो वर्तमान में पुलिस लाइन में थे उन्हें थाना अमिलिया की कमान सौंपी गई है। महिला थाना में पदस्थ उप निरीक्षक पूनम सिंह को थाना चुरहट एवं थाना चुरहट में पदस्थ उप निरीक्षक मोनिका पांडे को थाना कोतवाली के लिए स्थानांतरित किया गया है

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!