Sidhi24news: मध्य प्रदेश में बदला सरकारी दफ्तरों का समय, सामान्य प्रशासन विभाग में जारी किया आदेश
भोपाल- मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल द्वारा सरकारी दफ्तरों के समय में आज परिवर्तन करते हुए इसे सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक कर दिया गया है। लंबे समय से पुराने समय सीमा में चल रहे दफ्तरों में लेट लतीफी के कारण सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है ताकि आमजन को समय पर सुविधाओं का लाभ मिल सके।
गौरतलब है की अभी तक सरकारी कार्यालय का समय सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित था लेकिन आए दिन कर्मचारी देर से आते थे और शाम को जल्दी चले जाते थे कई बार इस बात की शिकायतें भी जगह-जगह से आती रही है जिसे ध्यान में रखते हुए अब समय सीमा में परिवर्तन किया गया है हालांकि कोरोना कल के समय सरकारी दफ्तरों का समय हफ्ते में 5 दिन किया गया था जिसमें परिवर्तन की अभी सूचना नहीं है लेकिन ऑफिशियल समय को अब सुबह 10:00 बजे से कर दिया गया है जो शाम 6:00 बजे तक चलेगा यानी की सरकारी काम को लेकर दफ्तरों में पहुंचने वाले लोगों को अब देर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगापड़ेगा।

अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग अक्षय कुमार सिंह के हस्ताक्षर से जारी हुए आदेश में कहा गया है कि -उपरोक्त विषय के संदर्भ में सदर्भित परिपत्र का अवलोकन करें जिसके द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश के समस्त शासकीय कार्यालयों के 10:00 बजे से सांय 6:00 बजे तक नियत किया गया है।
निर्देशानुसार सभी शासकीय कर्मियों से यह अपेक्षा है कि प्रतिदिन कार्यालय प्रारम्भ होने के निर्धारित समय प्रातः 10:00 बजे कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करें। अपने अधीनस्थों को भी कृपया इस हेतु निर्देशित करने का अनुरोध है
इसके साथ ही यह भी आदेश किया गया है कि प्रदेश के समस्त सरकारी विभागों के समस्त कर्मचारियों को समय पर ऑफिस आना अनिवार्य है और निर्धारित समय में दफ्तर में ही रहना होगा









