Re. No. MP-47–0010301

Sidhi24news:घर से आधा किलोमीटर दूर जंगल में पेड़ पर लटकता मिला 24 वर्षीय युवक का शव

Sidhi24news:घर से आधा किलोमीटर दूर जंगल में पेड़ पर लटकता मिला 24 वर्षीय युवक का शव

भुईमाड़- गुरुवार को भुईमाड़ थाना अंतर्गत धुरिया निवासी राजेंद्र सिंह पिता ललन सिंह उम्र 24 वर्ष का शव घर से आधा किलोमीटर दूर बहेरा नाला जंगल तरफ नीम के पेड़ में नई नायलोन की रस्सी के फंदे मे लटका मिला। धुरिया निवासी ललन सिंह गोड़ ने भुईमाड़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि मेरे तीन लड़के हैं राजेंद्र सिंह बड़ा लड़का है जिसकी शादी हो गई थी मुझसे अलग रहता था गुरुवार को मै दोपहर 12 बजे जंगल तरफ से वापस आया तो राजेंद्र घर पर ही था, जिसके बाद मैं खाना खाने लगा तभी बहू संगीता बताई की राजेंद्र बिना बताए मोटर साइकिल लेकर निकला है तब मैं पूछता पूछता घर से आधा किलोमीटर बहेरा नाला जंगल तरफ गया तो देखा मोटर साइकिल खड़ी थी आसपास तलाश किया तो लड़का राजेंद्र नीम के पेड़ में नई नायलोन की रस्सी के फंदे मे लटका मिला। तब पर में चढ़कर तुरंत रस्सी खोला तो राजा नीचे गिर गया देखा तो सांस नहीं चल रही थी मृत्यु हो चुकी थी। जिससे बाद भुईमाड़ थाने पहुंच कर रिपोर्ट किया जिसके बाद भुईमाड़ पुलिस मौके पर पंहुच कर पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, पोस्टमार्टम उपरांत शव को परिजनों को सौंप कर भुईमाड़ पुलिस द्वारा आगे की विवेचना की जा रही है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!