Re. No. MP-47–0010301

Sidhi24news:सीएम डॉ मोहन यादव ने पुलिस अधिकारियों को दिया आउट आफ टर्न प्रमोशन

Sidhi24news:सीएम डॉ मोहन यादव ने पुलिस अधिकारियों को दिया आउट आफ टर्न प्रमोशन

बालाघाट-प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने आज बालाघाट पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर वीर बलिदानियों को नमन करके श्रद्धांजलि दी। पुलिस लाइन स्थित मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में हाकफोर्स के जांबाज सिपाहियों का आउट आफ टर्न प्रमोशन किया। हॉक फोर्स के पुलिस कर्मचारी और अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने बैच लगाकर आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देते हुए पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने कहा मुख्यमंत्री के हाथों कम से पूर्व पदोन्नति मिलना एक ऐतिहासिक पल।

एएसपी हाकफोर्स देवेंद्र यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हाकफोर्स के 28 जवानों और पुलिस अधिकारियों को आउट आफ टर्न प्रमोशन देकर सम्मानित किया। ये जवान व अधिकारी 1 अप्रैल 24 को लांजी के पितकोना केरझिरी के जंगल क्षेत्र में हुई नक्सली मुठभेड़ में शामिल रहे।मुठभेड़ में 25 जवानों व अधिकारियों की टीम ने 43 लाख रुपये के इनामी नक्सली को मार गिराया था। इसमें 2 हार्डकोर नक्सली डिवीजन कमांडर रैंक की महिला नक्सली साजंती उर्फ क्रांति व एसीएम रघु उर्फ शेरसिंह को मार गिराने में सफलता मिली थी।
मुठभेड़ में 25 जवान और पुलिस अधिकारी तथा इससे पूर्व बोरवन-सिरका बालाघाट, जामसेहरा बालाघाट और मंडला के लालपुर में हुई पुलिस व नक्सल के बीच हुई मुठभेड़ में सफलता पाने वाले 2 जिला बल व 1 हाकफोर्स के जवानों का क्रम से पूर्व पदोन्नति की।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!