Sidhi24news: डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा आज पेश करेंगे मोहन सरकार का पहला बजट
भोपाल- वर्तमान मोहन सरकार का आज पहला बजट विधानसभा में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा पेश करेंगे इसके पहले मंगलवार को आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत की गई थी और आज बुधवार को वित्त विभाग संभाल रहे उप मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश का बजट पेश करेंगे।
मध्य प्रदेश विधानसभा के चल रहे मानसून सत्र के दौरान पेश होने वाले बजट के 65000 करोड़ से अधिक होने का अनुमान लगाया जा रहा है इसमें सभी वर्गों के लिए प्रावधान हो सकता है जिसमें महिलाएं बच्चे और सभी शामिल होंगे वर्तमान बजट में प्रदेश के लोगों पर कोई नया कर नहीं लगाया जाएगा।
बता दें कि अभी हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के बाद मध्य प्रदेश सरकार आज अपना पूर्ण बजट प्रस्तुत करने जा रही है इसके पहले अंतिम बजट पेश हुआ था अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार का पूरा ध्यान सभी सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनों तक पहुंचाने पर रहेगा
मंगलवार को विधानसभा में पेश की गई आर्थिक सर्वेक्षण रिपोट में प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय में 10,055 रुपये की बढ़त हुई है। यह सालाना एक लाख 42 हजार 565 रुपये पर पहुंच गई है। इसके पहले यह एक लाख 32 हजार 10 रुपये थी। यह प्रदेश में बढ़ती अर्थव्यवस्था के संकेत बताए जा रहा है।
एमपी सरकार के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा आठवीं बार के विधायक हैं। शिवराज सिंह चौहान की सरकार में भी वे वित्त मंत्री थी और पहले भी प्रदेश सरकार का बजट प्रस्तुत कर चुके हैं। इस बार नई सरकार बनने के बाद उन्हें डिप्टी सीएम बनाया गया है, उनके पास वित्त विभाग का जिम्मा है।








