Re. No. MP-47–0010301

Sidhi24news:सौतेले भाई ने युवक के सिर पर किया टांगी से हमला, गंभीर हालत में रीवा रेफर

Sidhi24news:सौतेले भाई ने युवक के सिर पर किया टांगी से हमला, गंभीर हालत में रीवा रेफर

सीधी-कहासुनी के दौरान कल मंगलवार की दोपहर तैश में आकर एक युवक के ऊपर सौतेले भाई ने टांगी से प्रहार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सिर में संघातिक चोटें आने पर युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से घायल को रीवा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के थाना जमोड़ी अंतर्गत ग्राम डोल उन्मुक्त निवासी संतलाल सिंह गोड़ पिता संत कुमार सिंह गोड़ उम्र 32 वर्ष कल दोपहर लगभग 2 बजे अपने घर में कुछ लोगों के साथ बैठा था। तभी अचानक उसका सौतेला भाई हरीलाल सिंह गोड़ हाथ में तेज धारदार लोहे की टांगी लिए अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए आया। दोनों के मध्य काफी कहा सुनी होने लगी और तभी अचानक हरीलाल सिंह ने अपने सौतेले भाई संतलाल के सिर पर धारदार टांगी से प्रहार करते हुये लहूलुहान कर फिल्मी डायलॉग बोलते हुए मौके से फरार हो गया। जिस पर वहां मौजूद लोगों की सहायता से एक प्राइवेट थ्री व्हीलर के माध्यम से उपचार हेतु जिला अस्पताल सीधी में भर्ती कराया गया। जहां घायल की हालत गंभीर होते देख डॉक्टरों ने उपचार के लिए रीवा संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। जहां मौके से पहुंची जमोड़ी पुलिस ने अपराध पर मामला दर्ज कर मामले को विवेचनाक में लिया है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!