Sidhi24news:राजस्व निरीक्षक मझौली को कारण बताओ सूचना पत्र जारी
सीधी:कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने धर्मदास गुप्ता राजस्व निरीक्षक रा.नि.मं. मझौली तहसील मझौली को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है।
उपखण्ड अधिकारी मझौली के प्रतिवेदन के आधार पर हितग्राहियों से नक्शा तरमीम एवं सीमांकन कार्य के लिए पैसे की मांग की शिकायतों को दृष्टिगत रखते हुए राजस्व निरीक्षक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। तीन दिवस के अंदर समाधान कारक जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।
Advertisement









