Re. No. MP-47–0010301

Sidhi24news:कमिश्नर ने गोरियरा जलाशय में केज कल्चर इकाई का निरीक्षण किया

Sidhi24news:कमिश्नर ने गोरियरा जलाशय में केज कल्चर इकाई का निरीक्षण किया

सीधी-कमिश्नर रीवा संभाग बी.एस. जामोद द्वारा गोरियरा जलाशय में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना अंतर्गत स्थापित केज कल्चर इकाई का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर श्री जामोद द्वारा हितग्राहियों से चर्चा की गई । हितग्राही द्वारा विस्तार से केज में किये जा रहे मत्स्यपालन की गतिविधियों से अवगत कराया गया। कमिश्नर द्वारा गोरियरा जलाशय में स्थापित केज कल्चर इकाई में किये जा रहे मत्स्यपालन की गतिविधियों की सराहना की गई। कमिश्नर ने सहायक संचालक मत्स्योद्योग सीधी को निर्देशित किया कि गोरियरा जलाशय में केज कल्चर इकाई का विस्तार करने हेतु प्रस्ताव तैयार कर यथाशीघ्र संचालनालय मत्स्योद्योग म.प्र. भोपाल को प्रेषित किया जाये। इस अवसर पर उनके साथ कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे, उपायुक्त डीएस सिंह, सहायक संचालक मत्स्योद्योग दीपक शुक्ला सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!