Sidhi24news;लगातार कभी कम, कभी ज्यादा बारिश के बावजूद उमस नहीं हो रही कम, वैज्ञानिक बोले-इस बार यह बहुत अधिक
हाल • बादल छंट नहीं पा रहे, दिन में धूप भी निकल रही, तापमान और नमी दोनों ज्यादा
भोपाल / शहर में कभी कम तो कभी ज्यादा बारिश भी हो रही है। इसके बावजूद उमस कम होने के बजाए बढ़ती जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार जुलाई में उमस बहुत अधिक है। सामान्य तौर पर इन दिनों यह कम हो जाती है।इसकी यह खास वजह यह है कि बादल छट नहीं पा रहे हैं। दिन में धूप भी निकल रही है। जब तापमान और नमी दोनों ज्यादा होते हैं तब उमस भी ज्यादा पड़ती है। मौसम केंद्र की इंचार्ज डायरेक्टर डॉ. दिव्या ई सुरेंद्रन ने बताया कि जुलाई में लगातार कई दिनों तक कई घंटे बारिश नहीं हो रही है। कुछ देर थोड़ा बहुत पानी बरस जाता है। दिन और रात का तापमान भी कम नहीं हो पा रहा है। लगातार हो रही धीमी बारिश के कारण वातावरण में नमी भी बहुत अधिक है। बुधवार को लगातार दूसरे दिन शहर में दिन का तापमान 33.4 डिग्री और रात का तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया। 24 घंटे में दिन और रात के तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ।
ये परेशानी… 24 घंटे में दिन और रात के तापमान में नहीं हुआ कोई बदलाव
(तापमान विम्री सेल्सियस में)
लॉन्ग वेव रेडिएशन तेजी से होना जरूरी उमस कम होने के लिए लॉन्ग वेव रेडिएशन का तेजी से होना जरूरी है। इस रेडिएशन का यह मतलब है कि दिन में होने वाली तपिश शाम ढलने के बाद रेडिएशन के जरिए वापस आसमान की ओर लौटती है। बादल छाए रहने के कारण यह रेडिएशन धीमे-धीमे हो रहा है।
आई फ्लू के मामले बढ़े, ओपीडी में 20% इजाफा
लाइन में फॉल्ट होने से 88 कॉलोनी में गुल रही बिजली
सरकारी अस्पतालों में इन दिनों बारिश के चलते आंखों में लालपन, खुजली और पलके चिपकने की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। ऐसे मरीजों की संख्या जेपी अस्पताल में 120 तो हमीदिया में 150 के आसपास हो गई है। नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में करीब 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। जेपी अस्पताल की नेत्र रोग चिकित्सक डॉ निशा मिश्रा के अनुसार मौसम में नमी होने के कारण यह मौसम वायरस के लिए फ्रेंडली हो जाता है।
बुधवार शाम हुई बारिश के दौरान आसमानी बिजली कड़कने से बिजली लाइनों के जंपर खराब हो गए थे। पुराने शहर से लेकर नए शहर तक करीब 88 कॉलोनी में डेढ़ घंटे बिजली गुल रही। हर्षवर्धन नगर और रॉयल मार्केट स्थित शुभम अस्पताल के पास पेड़ गिर गए थे। वहीं मौसम की खराबी से इंडिगो की मार्निंग दिल्ली फ्लाइट बुधवार को कैंसिल कर दी गई। वहीं शाम की दिल्ली फ्लाइट और एयर इंडिया की दिल्ली इवनिंग फ्लाइट देरी से आई।








