Re. No. MP-47–0010301

Sidhi24news:सीधी के जंगलों से फिर बुरी खबर! जंगली जानवर के हमले में पांच लोग गंभीर

Sidhi24news:सीधी के जंगलों से फिर बुरी खबर! जंगली जानवर के हमले में पांच लोग गंभीर

सीधी- सीधी जिले के वनांचल क्षेत्र कुसमी से एक बार फिर बुरी खबर निकलकर सामने आई है यहां जंगली भालू के हमले में बच्चों और महिलाओं सहित कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुशमी में भर्ती किया गया है। जिले के दक्षिणी छोर पर स्थित संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र में लगातार जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है अभी कुछ दिनों पहले बाघ द्वारा एक इंसान को अपना शिकार बनाया गया था वही आज एक बार फिर भालू के हमले से दहशत का माहौल बन गया है।
सूत्रों की माने तो शौच के लिये गये व्यक्ति पर अचानक भालू ने हमला कर दिया और उसे छुडाने गये परिवार के लोगो एवं पडोसी पर भी भालू ने हमला कर दिया है। इस हमले में 5 लोग गंभीर रूप से घायल है। घायलों में दो पुरुष दो महिला एवं एक बच्चा शामिल है। हमले की जानकारी लगते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अपने वाहन से घायलों को इलाज के लिए कुसमी अस्पताल में ले गए। जहां से सीधी रेफर करने के लिए तैयारी की जा रही थी, सभी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

बता दे कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब जंगली जानवर के हमले से किसी व्यक्ति को चोट पहुंची है। लगातार जंगली जानवरों के हमले से लोग घायल हो रहे हैं। इसकी वजह से ग्रामीणों में काफी गुस्सा और आक्रोश है। ग्रामीणों के गुस्से को बढ़ता देख मौके पर नायब तहसीलदार नारायण सिंह भी अस्पताल पहुंच गए हैं। इसके अलावा थाना प्रभारी एवं वन विभाग की पूरी टीम घटना स्थल पर पहुंचकर लोगो समझाइस दे रहे है।

मोहन रेंज के रेंजर सी एल कोल ने जानकारी देते हुए बताया है कि सभी घायलों को 1000 – 1000 की तात्कालिक सहायता राशि दे दी गई है। और घायलों में पांच लोगों को चोटे आई है।

घायल हुए लोगों में

  • सुखमंती सिंह पति रामसिहं गोड़
  • सोनकली पिता राम  सिंह गोड़
  • अंजली सिंह पिता परमेश्वर सिहं
  • लक्ष्मण सिंह पिता जगदेव सिहं गोड़
  • सुखलाल सिंह पिता शिवनाथ सिहं गोड़

Leave a Comment

You May Like This

error: Content is protected !!