Re. No. MP-47–0010301

Sidhi24news:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के निजी सचिव बने राजगढ़ कलेक्टर 

Sidhi24news:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के निजी सचिव बने राजगढ़ कलेक्टर 

भोपाल- राजगढ़ के डीएम हर्ष दीक्षित को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उनको केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का निजी सचिव बनाया गया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की अवधि पांच वर्ष या मंत्री के कार्यकाल की अवधि तक रहेगी।

जिला पंचायत के सीइओ को राजगढ़ कलेक्टर पद का अतिरिक्त प्रभार
राजगढ़ के कलेक्टर हर्ष दीक्षित की सेवाएं प्रदेश सरकार ने भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को सौंप दी है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का निजी सचिव बनाया गया है। राजगढ़ कलेक्टर पद का अतिरिक्त प्रभार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीइओ) महिप तेजस्वी को दिया गया है।

स्पेशल डीजी (ट्रेनिंग) संजय झा बुधवार को सेवानिवृत हो गए। उनकी जगह 1991 बैच के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) प्रबंध आलोक रंजन को स्पेशल डीजी बनाया गया है। शासन ने बुधवार को इसका आदेश जारी कर दिया।
बता दें कि संजय झा परिवहन आयुक्त थे, जिन्हें गुना बस हादसे के बाद वहां से हटाकर पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया था। अब एक महीने बाद 31 अगस्त को स्पेशल डीजी एवं डायरेक्टर अभियोजन सुषमा सिंह सेवानिवृत होंगी। उनके स्थान पर एडीजी महिला सुरक्षा प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव स्पेशल डीजी बनेंगी।

इसी वर्ष 30 नवंबर को डीजीपी सुधीर सक्सेना के सेवानिवृत होने पर एक स्पेशल डीजी को डीजीपी बनने का अवसर मिलेगा। ऐसे में स्पेशल डीजी का एक पद रिक्त होने पर एडीजी तकनीकी सेवाएं योगेश मुद्गल को डीजी बनने का मौका मिलेगा।
काडर व नॉन काडर के बनाए गए हैं 12
बता दें कि प्रदेश में डीजी काडर के पांच पद हैं। प्रदेश में काडर और नॉन काडर मिलाकर इसके 12 पद बनाए गए हैं। काडर पद में डीजीपी के अतिरिक्त चेयरमैन पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन, डीजी होमगार्ड, डीजी जेल और स्पेशल डीजी (प्रशिक्षण) के पद शामिल हैं। लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू में भी डीजी का पद हैं, लेकिन यह काडर पद नहीं है।
ये पुलिस अधिकारी होंगे सेवानिवृत
सुषमा सिंह स्पेशल डीजी- 31 अगस्त
राजेश कुमार गुप्ता एडीजी- 30 सितंबर
अनिल कुमार गुप्ता एडीजी- 30 सितंबर
आरके हिंगणकर डीआइजी – 31 अक्टूबर
सुधीर कुमार सक्सेना- डीजीपी- 30 नवंबर
महेंद्र सिंह सिकरवार आइजी- 31 दिसंबर
राजगढ़ के डीएम बने जेपी नड्डा के निजी सचिव
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कलेक्टर हर्ष दीक्षित को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा का निजी सचिव बनाया हैं। केंद्र सरकार ने हर्ष दीक्षित की नियुक्ति के आदेश मंगलवार को जारी कर दिए।

उनकी नियुक्ति कार्यभार संभालने से पांच वर्ष की अवधि के लिए की है। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने मुख्य सचिव वीरा राणा को पत्र लिखकर कहा कि हर्ष दीक्षित को नया कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश के साथ तत्काल मुक्त किया जाए

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!