Re. No. MP-47–0010301

झाड़फूक कराने के चक्कर में गई दो की जान,रात में सोते समय सर्प ने डसा, मां-बेटे की मौत

झाड़फूक कराने के चक्कर में गई दो की जान,रात में सोते समय सर्प ने डसा, मां-बेटे की मौत

सीधी- रात में सो रहे मां-बेटे को सर्प ने डस लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना मझौली थानांतर्गत लामीपाटी गांव की है।

बताया गया कि जमोड़ी थानांतर्गत पनवार निवासी प्रमिला पति रामपाल कोल (35) शराब पति की मारपीट से परेशान होकर पांच माह पूर्व बेटे को लेकर मायके लामीपाटी में रहने लगी थी। मंगलवार की रात खाना खाने के बाद पुत्र ऋषभ (12) को साथ लेकर कमरे में सोने चली गई। कमरे में जमीन पर बिस्तर डालकर सो रहे थे कि रात करीब दो बजे करीब प्रमिला को डस लिया। इससे उसकी नींद खुली और शोर करते हुए चाचा को बताई। चाचा ने वापस कमरे में देखा तो ऋषभ के ऊपर सर्प बैठा था और उसके सिर पर भी डस लिया। परिजनों के फोन पर मझौली अस्पताल से 108 एंबुलेंस पहुंची और मां-बेटे को मझौली अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर सुबह चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, लेकिन परिजन जिला अस्पताल न लेकर झाड़ फूक कराने ग्राम अमेढिया लेकर चले गए। जहां झाड़ फूक के बाद भी उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ और दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर मझौली पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!