Re. No. MP-47–0010301

सुनसान घर में मिला दुर्लभ वन प्राणी पैंगोलिन,वन अमले ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

सुनसान घर में मिला दुर्लभ वन प्राणी पैंगोलिन,वन अमले ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

सीधी-मड़वास क्षेत्र अंर्तगत वार्ड क्रमांक 4 में एक दुर्लभ प्रजाति का जीव देखा गया है। घर के भीतर मिले इस जीव को देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया, तत्काल वन अमले को सूचना देकर उसे पकड़वाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार मड़वास निवासी दिलीप सिंह नन्हे के घर के भीतर दुर्लभ वन प्राणी पैंगोलिन नामक जीव चुपचाप सुनसान कमरे में जाकर घुस गया, इसकी जानकारी जब लगीं तब उनकी पत्नी रात करीब 8 बजे खाना बनाने के लिए लकड़ी लेने पीछे वाले कमरे में गई तो देखी कि कमरे में ऊपर वाले अटारी में एक अद्भुत जीव

बैठा हुआ था। महिला ने अपने घर के बुजुर्ग व्यक्तियों को जानकारी दी कि अंदर वाले कमरे में कोई अजीब सा जानवर है। घर के परिजनों द्वारा सरपंच के माध्यम से वन विभाग मड़वास को जानकारी दी गई कि मेरे ग्राम मड़वास के वार्ड क्रमांक 4 में एक घर में अजीब जानवर घुसा है।

जानकारी मिलने के पश्चात वन विभाग की टीम मौके स्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन कर पैंगोलिन जीव को पकड़ लिया गया। वन विभाग की टीम रेंजर संजीव रंजन डिप्टी राजबहोर पटेल बीट गार्ड संदीप सोनी द्वारा सकुशल पैंगोलिन जीव को जंगल में छोड़ दिया गया है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!