Re. No. MP-47–0010301

सिंगरौली में ट्रैक्टर से कुचलकर वनरक्षक की हत्या,जांच में जुटी पुलिस

सिंगरौली में ट्रैक्टर से कुचलकर वनरक्षक की हत्या,जांच में जुटी पुलिस

सिंगरौली- जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र में एक वनरक्षक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने का मामला सामने आया है जहाँ वनरक्षक की मामूली विवाद में एक व्यक्ति द्वारा निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र अन्तर्गत बनिया नाला दरबारी के पास आरोपी कमलेश साकेत निवासी झखरावल द्वारा वनरक्षक शीतल सिंह की ट्रैक्टर से कुचलने के बाद घसीट कर हत्या कर दी है।आरोपी कमलेश साकेत साप्ताहिक बाजार गीर में सब्जी का ब्यापार करता है। सूत्रों की माने तो मृतक वनरक्षक और आरोपी के बीच कल सब्जी के भाव को लेकर विवाद हुआ था और उसी रंजिश के कारण आज आरोपी ने वनरक्षक शीतल सिंह को ड्यूटी में जाते समय ट्रैक्टर से कुचलकर घसीटा जिससे वनरक्षक की मौत हो गई।घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है। पूरे घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में दहशत है वही पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!