Re. No. MP-47–0010301

सपा नेता जय सिंह की चाची का निधन नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

सपा नेता जय सिंह की चाची का निधन नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

सीधी- समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता जय सिंह राजू की चाची श्रीमती रुक्मिणी सिंह पति ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह का 13 अगस्त की शाम करीब 7 बजे हार्टअटैक से गृहग्राम शहर के समीपी ग्राम डेम्हा पूर्व टोला में दुःखद निधन हो गया। वे 54 वर्ष की थी और अपने समाज सेवी कार्यों को लेकर गांव में काफी लोकप्रिय थीं। उनका अंतिम संस्कार आज गृहग्राम में किया गया। उपस्थित लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता जय सिंह राजू ने बताया कि उनकी चाची के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से श्रवण सिंह, रामपति सिंह, राज नारायण, अरुण केवट, कन्हैया यादव, फूल सिंह, डॉ. सुरेश सिंह, शिवेंद्र यादव, पप्पू जायसवाल, रामराज सिंह, शंकर लाल, अजय कुमार, वीरेंद्र सिंह आदि शामिल हैं।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!