Re. No. MP-47–0010301

Sidhi:खेत तालाब में डूबने से 3 बच्चों की गई जान, सीधी के गांधी ग्राम पंचायत की घटना

Sidhi:खेत तालाब में डूबने से 3 बच्चों की गई जान, सीधी के गांधी ग्राम पंचायत की घटना

 

सीधी- जिले में बीती शाम एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां तीन बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना गांधी ग्राम पंचायत अन्तर्गत भगोहर के बड़ेरा गांव की है। तीनों देर शाम घर के पास बने तालाब में नहाने गए थे, लेकिन बारिश की वजह से पानी अधिक भरे होने से तीनों डूब गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को तालाब से बाहर निकाल लिया गया है फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी पथरौला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भगोहर के बडेरा गांव में बने खेत तालाब पर गांव की ही चार बच्चियां नहाने के लिए गई थीं जिसमें तीन बच्चियों के खेत तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 बच्चियां सुबह तकरीबन 10 बजे अपने घर से घूमने के लिए गांव के ही खेत में गई हुई थीं जहां मुन्ना तिवारी नामक व्यक्ति के बने खेत तालाब पर नहाने के लिए तीन बच्चियां पानी में चली गईं, जहां डूबने से इन तीनों बच्चियों की मौत हो गई जबकि चौथी बच्ची जिसकी उम्र तकरीबन 4 साल की है वह सुरक्षित बच गई जो सभी बच्चियों से उम्र में छोटी थी। घटना के दौरान जो बड़ी बच्चियां जिनकी उम्र में 8 से 10 साल थी वो तीनों खेत तालाब में जब नहाने के लिए पानी में गई उस दौरान चौथी बच्ची बाहर खेत तालाब पर बैठी हुई थी जब उसने देखा की बहुत देर से वो बच्चियां पानी से नहीं निकल रही हैं तो उसने घर जाकर परिजनों को बताया। परिजनों द्वारा स्थानीय सरपंच
को सूचना दी गई तथा मौके पर पहुंचकर परिजनों द्वारा देखा गया कि तीनों बच्चियों खेत तलाब पर डूबी हुई दिख रही थीं। सरपंच द्वारा घटना के संबंध में पुलिस चौकी पथरौला को जानकारी दी गई, सूचना मिलने के पश्चात पथरौला पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है। रात्रि हो जाने के कारण तीनों बच्चियों का पोस्टमार्टम नहीं

किया गया है। इस घटना में जिन बच्चियों की मौत हुई है उसमें वनस्पति सिंह निवासी बडेरा ग्राम पंचायत भगोहर, स्वर्गीय सत्यदेव सिंह निवासी बडेरा ग्राम पंचायत भगोहर, कमलभान सिंह निवासी बडेरा ग्राम पंचायत भगोहर की बच्चियों शामिल हैं

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!