Re. No. MP-47–0010301

Sidhi:स्कूली छात्रा ने अपने गले पर किए घातक वार,गंभीर हालत में जारी है उपचार,सीसीटीवी में कैद हुआ घटनाक्रम

Sidhi:स्कूली छात्रा ने अपने गले पर किए घातक वार,गंभीर हालत में जारी है उपचार, सीसीटीवी में कैद हुआ घटनाक्रम

सीधी- जिले के सेमरिया चौकी क्षेत्र अन्तर्गत एक दिल दहला देने वाली घटना शुक्रवार को घटित हुई जहां एक नाबालिग छात्रा द्वारा अपने गले में नुकीले औजार से एक के बाद एक कई वार किए और खुदकुशी की कोशिश की हालाकि मौके पर मौजूद लोगों द्वारा उसे समय से अस्पताल पहुंचाया गया जिससे उसकी जान बच गई है। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

जी हां बता दे कि शुक्रवार दोपहर के करीब दो छात्राएं सेमरिया बाजार में सीएम राइज स्कूल के बाहर आपस में बात कर रही थी तभी उसमें से एक छात्रा आगे बढ़ी और पास में ही जमीन पर लगी मोची की दुकान पर पहुंची और वहां से एक नुकीला औजार लेकर अपने गले पर लगातार कई वार कर दिए। यह पूरा घटनाक्रम इतना तेजी से हुआ कि कोई कुछ समझ नहीं पाया देखते ही देखते वहां अन्य छात्राएं स्कूली छात्र और आमजन एकत्र हो गए। कुछ ही समय में वह छात्रा खून से लथपथ जमीन पर गिर गई। आनन-फानन में वहां मौजूद लोगों द्वारा छात्रा को पहले सेमरिया स्वास्थ्य केंद्र उसके बाद जिला चिकित्सालय सीधी लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उसे रीवा के लिए रेफर कर दिया गया है। छात्रा के गले में गंभीर चोट है हालांकि अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा की स्थिति सामान्य बनी हुई है।

देखिए घटनाक्रम का पूरा सीसीटीवी फूटेज नीचे दी गई लिंक से>>>

https://www.facebook.com/share/v/T1CeNvhfJTY69N37/?mibextid=qi2Omg

पूरे घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है कोई इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहा है तो कोई इसे प्रताड़ना बता रहा है हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने अपने बयान में बताया है कि सेमरिया हायर सेकेंडरी स्कूल में अध्यनरत नवमी क्लास की नाबालिक छात्रा द्वारा यह खतरनाक कदम उठाया गया है उसके द्वारा यह घातक कम क्यों और किन परिस्थितियों में उठाया गया इसकी जांच की जा रही है। कुछ सूत्रों की माने तो संदेह के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार भी किया गया है हालांकि पुलिस द्वारा अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!