Sidhi24news; ममता बनर्जी की सरकार को भाजपा महिला मोर्चा ने लूट, अत्याचारी, बलात्कारी और अपराधियों की सरकार बताया
सीधी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वाधान में पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान एवं सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक की अगुवाई में कैंडल मार्च निकालकर आक्रोश व्यक्त किया गया।
कैंडल मार्च के पश्चात स्थानीय गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे मीडिया से रूबरू होते हुए लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि पश्चिम बंगाल की एक होनहार डॉक्टर बेटी की निर्ममता और क्रूरतापूर्ण हत्या और सामूहिक दुष्कर्म की घटना से पूरा देश आज दुखी और आंदोलित है। त्रिणमूल की ममता बनर्जी की सरकार लूट, बलात्कारियों, अपराधियों, हत्यारा की पनागर बनी हुई है। ममता बनर्जी की सरकार ऐसे लोगों को जहां एक ओर प्रोत्साहन दे रही है वहीं उनकी वहीं दूसरी ओर ऐसे अपराधियों को संरक्षण देने का कार्य कर रही है। जो व्यक्ति ममता बनर्जी के अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाता है, उन्हें मारा पीटा और आतंकित किया जाता है। पश्चिम बंगाल की बेटी के साथ आज पूरा देश एकजुट, हुए अन्याय के खिलाफ खड़े रहते हुए न्याय की गुहार लगा रहा है।
भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर ममता बनर्जी के खिलाफ मौन कैंडल मार्च पार्टी कार्यालय से गांधी चौक और गांधी चौक से पार्टी कार्यालय तक निकला जा रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को आगाह करते हुए कहा कि अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रयास करें, अन्यथा जनता ऐसी क्रूर और तानाशाह ममता बनर्जी की सरकार को उखाड़ फेंकेगी। ममता बनर्जी की सरकार अनैतिक और क्रूर सरकार है। अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।
सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि एक महिला मुख्यमंत्री के राज्य में महिलाओं की दुर्दशा हो रही है। ममता बनर्जी की सरकार क्रूर हो चुकी है। एक डॉक्टर बेटी के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म और उसकी निर्माता के साथ हत्या से आज पूरा देश आंदोलित है। विधायक श्रीमती रीती पाठक ने सभी बहनों से अपील की है कि वह महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ घर से बाहर निकल कर, अपना विरोध प्रदर्शित करें और ऐसे अत्याचारों को बर्दाश्त ना करें। विधायक श्रीमती रीती पाठक ने ममता बनर्जी की संवेदनहीन सरकार को तत्काल बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग दोहराई।
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम सोनी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की होनहार डॉक्टर बेटी के खिलाफ हुए अन्याय और ममता बनर्जी को उखाड़ फेंकने के संकल्प के साथ हमने आज आक्रोश रैली एवं कैंडल मार्च सांसद डॉ राजेश मिश्रा, जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान और विधायक श्रीमती रीती पाठक की अगुवाई में निकाला। इस दौरान बी फॉर जस्टिस, ममता बनर्जी होश में आओ, होश में आओ, ममता सरकार बर्खास्त करो, बर्खास्त करो, के नारे भी बीच-बीच में लगते रहे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष के के तिवारी, जनपद अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार, डॉ देवेंद्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक, अनिल पांडे, सरस्वती बहेलिया, प्रमोद द्विवेदी, अमलेश्वर चतुर्वेदी, संदीप द्विवेदी, अनिल पाण्डेय, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सिंह चौहान, शत्रुघ्न तिवारी, सुधीर शुक्ला, विश्व बंधुधर द्विवेदी, अमित प्रधान , सुनीता रानी वर्मा, पूजा सिंह कुशराम, सुरेंद्र मणि दुबे, पुनीत नारायण शुक्ला, पूनम सोनी, राकेश मौर्य, मुनिराज विश्वकर्मा, रामराज गुप्ता, धर्मेंद्र शुक्ल, कंचन केसरी, संगीता सिंह, ललन सिंह, पुनीत त्रिपाठी, दीपू सिंह, अजय गुप्ता, अर्जुन सिंह, मुन्ना लाल चौधरी, मुन्ना तिवारी, जगदंबा सोनी, सुमन साकेत, विभा शर्मा, हरि केश साकेत, चंदन सिंह, श्याम सुंदर दास, महिमा तिवारी, अजय चौबे, अजीत वर्मा, सुमन साकेत, आरती सिंह ,कौशलेंद्र सिंह, नरेंद्र गौतम, हीरालाल कोरी, पूजा तिवारी, सुधा नामदेव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।









