Sidhi news:मायके से लौट रही महिला ने लगाई सोन नदी में छलांग,जारी है तलाश

सीधी- जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सोन नदी के जोगदह पुल से एक महिला ने छलांग लगा दी है जिससे वह लापता हो गई है और मौके पर पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही है। महिला रक्षाबंधन पर मायके गई थी और आज पति के साथ ससुराल वापस लौट रही थी इस दौरान यह घटना घटित हुई है हालांकि महिला के इस जोखिम भरे कदम के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरी निवासी पुष्पा कोल पति मदन कोल उम्र 24 वर्ष रक्षाबंधन पर अपने मायके सिहावल गई हुई थी और आज शाम करीब 6:30 बजे के बीच सिहावल से वापस अपने ससुराल जा रही थी तभी ना जाने अचानक क्या हुआ की महिला ने रास्ते में पढ़ने वाले सोन नदी के जोगदह पुल के ऊपर से नीचे नदी में छलांग लगा दी हालांकि महिला को बचाने के उद्देश्य से पति ने भी पीछे छलांग लगाई लेकिन वह महिला को नहीं बचा सका और तैर कर बाहर आ गया जबकि महिला लापता हो गई। इस घटना के बाद आनन- फानन में पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा महिला की तलाश की जा रही है हालांकि अंधेरा होने के कारण महिला की खोज करने में दिक्कत आ रही है फिर भी मौके पर अमिलिया थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडे अपने दल बल के साथ मौजूद हैं और सोन नदी पर लोगों का हुजूम दिखाई दे रहा है खबर लिखे जाने तक महिला तलाश जारी थी। महिला ने पुल से छलांग क्यों लगाई क्या कारण रहा फिलहाल यह पता नहीं चल सकता है








