Re. No. MP-47–0010301

Sidhi news:भालू ने किया बुजुर्ग पर हमला, हालत गंभीर

Sidhi news:भालू ने किया बुजुर्ग पर हमला, हालत गंभीर

सीधी- जिले के वनांचल क्षेत्र कुसमी में गुरुवार दोपहर एक बुजुर्ग पर भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है इसके बाद उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भुईमाढ़ में भर्ती किया गया है जहां फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बनी हुई है। उनके शरीर में कई जगह घतक चोट पहुंची हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुसमी के केसलर गांव में दोपहर केशव प्रसाद रजक जंगल में बकरी चरा रहे थे तभी अचानक झाड़ियां से निकलकर भालू ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से बुजुर्ग खुद को संभाल नहीं पाए और भालू ने उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया आनंद-फानन में घायल बुजुर्ग को बीमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया जहां उनका इलाज जारी है। यह घटना संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र के मोहन रेंज की बताई जा रही है। जहां भुइमाड़ क्षेत्र के केसलार के निवासी केशव प्रसाद रजक पिता काशीराम रजक उम्र 60 वर्ष के ऊपर भालू ने हमला कर दिया जिसकी वजह से उनका जबड़ा,गर्दन,सिर के साथ अन्य जगहों पर चोट आई है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!