Re. No. MP-47–0010301

Sidhi news:मझौली बाजार में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

Sidhi news:मझौली बाजार में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

सीधी– मझौली बाजार में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है जहां 22 अगस्त गुरुवार के दिन शाम 4 बजे के करीब मझौली बाजार में इण्डियन बैंक के पास आदिवासी युवक अचानक दुकान के सामने गिर गया। लोगों की सूचना पर पुलिस थाना मझौली द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया जिसका पीएम कराया जाकर अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप मर्ग कायम का पुलिस द्वारा जांच विवेचना की जा रही है।

मृतक के परिजनों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मृतक जगभान कोल पिता रघुवीर कोल उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी करमाई थाना मझौली घर से अपनी मां के साथ पैसा निकालने मझौली आया था। पैसा निकालने के बाद बहन के यहां टेकर जाने को कहकर मां को घर भेज दिया। मां के चले जाने के उपरांत एक दुकान के सामने खड़ा था जो अचानक वहीं पास गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया कि व्यवसाईयों द्वारा 108 में फोन लगाया गया लेकिन समय से वाहन नहीं पहुंचा तब कुछ समय बाद थाना प्रभारी मझौली को सूचना दी गई थाना प्रभारी मझौली दीपक बघेल द्वारा तत्काल पुलिस बल भेज कर पड़े युवक को उठवाकर मझौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। लोगों की माने तो यादि समय रहते 108 वाहन की सुविधा मिल जाती तो शायद युवक की जान बच जाती। फिलहाल पुलिस जांच विवेचना में जुटी हुई है। युवक कहां से कितना पैसा निकाला पैसा मां को दिया या वह खुद लिया था उसके पास से मिला या नहीं पुलिस के जांच विवेचना के बाद पता चल पाएगा तथा मृत्यु का वास्तविक कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!