Re. No. MP-47–0010301

Sidhi24news;जयंती योग में जन्माष्टमी आज, रात में होगी बाल गोपाल की पूजा, जानें मुहूर्त, मंत्र, भोग और पूजन विधि

Sidhi24news;जयंती योग में जन्माष्टमी आज, रात में होगी बाल गोपाल की पूजा, जानें मुहूर्त, मंत्र, भोग और पूजन विधि

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व आज 26 अगस्त को हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है. इस बार जन्माष्टमी पर जयंती योग बना है. यह योग बहुत ही दुर्लभ है. जयंती योग के अलावा आज सर्वार्थ सिद्धि योग भी बना है. गृहस्थ जनों को आज जन्माष्टमी का व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाना चाहिए. पूजा के समय आपको बाल गोपाल की झांकी सजानी चाहिए और विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए. महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय से जानते हैं जन्माष्टमी के मुहूर्त, मंत्र, भोग, पूजा विधि आदि के बारे में.

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2024 मुहूर्त
भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि का शुभारंभ: आज, सोमवार, तड़के 3 बजकर 39 मिनट सेभाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि का समापन: कल, मंगलवार, तड़के 2 बजकर 19 मिनट पररोहिणी नक्षत्र का प्रारंभ: आज, दोपहर 03:55 बजेरोहिणी नक्षत्र का समापन: कल, दोपहर 03:38 बजेजन्माष्टमी पूजा मुहूर्त: आज, रात 12:01 बजे से 12:45 बजे तक

जन्माष्टमी कब है, 26 या 27 अगस्त? 45 मिनट का पूजा मुहूर्त, पारण के लिए है 3 समय करके करें. उसके बाद उनको भोग लगाएं. फिर घी के दीपक या कपूर से भगवान श्रीकृष्ण की आरती करें. पूजा के बाद मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करें. फिर प्रसाद वितरण करें और पारण करके व्रत को पूरा करें.

जन्माष्टमी 2024 पारण समय
जो लोग आज जन्माष्टमी का व्रत हैं, वे लोग देर रात 12:45 बजे तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मनाकर पारण कर लें. पारण करके जन्माष्टमी के व्रत को पूरा कर लें. इसके अलावा जन्माष्टमी व्रत के पारण का समय कल 05:57 बजे के बाद और रोहिणी नक्षत्र के समापन के बाद दोपहर में 03:38 बजे से भी है. लोक मान्यता के अनुसार, गृहस्थ लोगों को आज देर रात 12:45 बजे के बाद पारण कर लेना चाहिए.

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!