Re. No. MP-47–0010301

जन्माष्टमी पर रीवा के बसामन मामा में होगा भव्य कार्यक्रम, डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल होगें शामिल

जन्माष्टमी पर रीवा के बसामन मामा में होगा भव्य कार्यक्रम, डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल होगें शामिल

रीवा में जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्म उत्सव का मुख्य कार्यक्रम बसामन मामा गौ वंश में रखा गया है। जिसमें डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल मुख्य रूप से शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 11 बजकर 10 मिनट पर गौ पूजन किया जाएगा। 11 बजकर 20 मिनट पर कृष्ण पूजन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे। जहां भगवान श्री कृष्ण के जीवन चरित्र पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर कन्या पूजन किया जाएगा।

दोपहर 12 बजे उप मुख्यमंत्री का उद्बोधन होगा और एक बजे कार्यक्रम का समापन होगा।

श्रीकृष्ण पर्व पर ऑडिटोरियम में नृत्य नाटिका और भक्ति संगीत

जन्माष्टमी के अवसर पर आज शाम मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की कला अभिव्यक्तियों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में शाम 7 बजे से श्री कृष्ण नृत्य नाटिका और भक्ति संगीत की प्रस्तुति होगी। जहां भोपाल के हरीश शर्मा और साथियों द्वारा श्रीकृष्ण नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी जाएगी। मुंबई के गायक राजेश प्रसाद मिश्रा और उनकी टीम मिलकर भक्ति संगीत से शाम को संगीतमय बनाएंगे।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!