Sidhi24news; कार्यपालन यंत्री हिमांशु तिवारी पर गिरी गाज…
सीधी /जिले कई वर्षो से भ्रष्टाचार की किताब लिखने का काम करने वाले कार्यपालन यंत्री हिमांशु तिवारी के भ्रष्टाचारों का प्रतिदिन नाम उजागर होता था लंबे समय की जांच के बाद भोपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार कार्यपालन यंत्री हिमांशु तिवारी का निलंबन आदेश किया गया हमेशा सुर्खियों में बने रहने वाले हिमांशु तिवारी को तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया गया। इनके साथ ही साथ भ्रष्टाचार में शामिल पाए गए उपयंत्री अरुण कुमार द्विवेदी एवं सहायक यंत्री ब्रिजेंद्र सिंह निलंबित, तीनों को भोपाल किया गया अटैच।।

बतादें मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय, भोपाल आदेश क्रमांक 5757/45 सीएमएस /वि-13/22/ग्रायांसे. / प्रशा./ 2024- ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग सीधी में निर्माण कार्यों में की गई अनियमितताओं की शिकायत की जांच मुख्य अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा परिक्षेत्र कार्यालय जबलपुर से प्राप्त प्रारंभिक जांच प्रतिवेदन दिनांक 21.08.2024 में पाई गई अनियमितताओं के आधार पर श्री हिमांशु तिवारी प्रभारी कार्यपालन यंत्री (मूलपद सहायक यंत्री), ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग सीधी को म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) के तहत राज्य शासन एतद् द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर उनका मुख्यालय कार्यालय मुख्य अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा परिक्षेत्र भोपाल नियत किया जाता है।
2/ निलंबन अवधि में श्री हिमांशु तिवारी प्रभारी कार्यपालन यंत्री (मूलपद सहायक यंत्री), ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग सीधी को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। उक्त के फलस्वरूप कार्यपालन यंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग सीधी का प्रभार अस्थाई
3/ आगामी आदेश तक श्री मनोज कुमार बाथम प्रभारी कार्यपालन यंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग सिंगरौली जिला सिंगरौली को अतिरिक्त रूप से सौंपा जाता है।यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।








