Re. No. MP-47–0010301

पलाश के पेड़ पर लटकी मिली दो लाश, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

पलाश के पेड़ पर लटकी मिली दो लाश, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

 

 

सीधी जिले के आदिवासी अंचल कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रौहाल मे पलाश के पेड़ पर युवक और युवती की लड़की हुई लाश आज सोमवार के दिन देखी गई। इसके बाद जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या या आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार एक युवक और एक युवती एक ही पेड़ में एक ही रस्सी के फंदे में लटके हुए मिले। जिसकी वजह से पूरे गांव में सन्नाटा छा गया है। गांव वाले ने इसकी सूचना कुसमी पुलिस को दी। वही मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई है और पूरे मामले को लेकर जांच कर रही है।

घटना के बारे थाना प्रभारी कुसमी भूपेश बैस ने जानकारी देते हुए बताया है कि मृतक युवक का नाम रमदमन सिंह है जो की ग्राम राहौल का रहने वाला है. इसके अलावा युवती नाबालिक है जो अपने नानी के यहां उसी गांव मे आई हुई थी। युवक भी मुंबई में रहकर काम किया करता था जो 3 दिन पहले अपने यहां आया था और कल रविवार दोपहर 1 बजे से घर से घूमने के लिए निकला हुआ था। जहां आज सोमवार के दिन दोनों की एक ही फांसी के फंदे से पलाश के पेड़ में लटकी हुई लाश मिली। वही शव को पोस्टमार्टम करने के लिए भिजवा दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!