Re. No. MP-47–0010301

Sidhi24news: लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी इन महिलाओं को दोबारा मिलेगा योजना का लाभ

Sidhi24news: लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी इन महिलाओं को दोबारा मिलेगा योजना का लाभ

आपका नाम लाड़ली बहना योजना से हट गया है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है….

भोपाल : मध्यप्रदेश में लाड़ली बहनों के लिए एक बार फिर खुशखबरी आ रही है। अगर गलती से भी आपका नाम लाड़ली बहना योजना से हट गया है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।बता दें कि कई महिलाओं को आधार कार्ड अपडेशन, समग्र आइडी अपडेट होने के बाद भी योजना का लाभ मिलना बंद हो गया। अब इन महिलाओं को दोबारा से मौका दिया जा रहा है। जिसकी प्रक्रिया शुरू हो गई।

गलत चुन लिया था ऑप्शन

योजना में महिलाओं के लिए लाभ परित्याग की व्यवस्था भी की गई है, ऐसे महिलाएं जो योजना का लाभ नहीं लेना चाहती या स्वयं सक्षम है वह खुद ऑनलाइन पोर्टल या जारी किए गए मोबाइल नंब पर कॉल कर लाभ लेने और लाभ नहीं लेने के लिए ऑप्शन का चयन कर सकती है।

जिले की अधिकांश महिलाओं ने गलत ऑप्शन चुन लिया है, ऐसे में उन्हें योजना से बाहर कर दिया गया। दोबारा जोडऩे के लिए प्रशासन से लेकर शासन तक गुहार लगाई तो ऐसी महिलाओं ने लाभ जारी रखने के लिए आवेदन प्रक्रिया की जा रही है। अगर गलत से परित्याग किया है तो दोबारा लाभ चालू किया जा सकता है

करोड़ों लाड़ली बहनों को 10 तारीख से पहले मिल सकती किस्त !

बतादें की सरकार द्वारा महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता, उनके स्वास्थ्य में निरंतर अपेक्षित सुधार और अपने परिवार के फैसलों में उनकी प्रभावी भूमिका को मजबूत करने के लिए सरकार द्वारा लाड़ली बहना योजना लाई गई है। इस योजना के अंतर्गत लाखों महिलाओं को मिल रहा है। इस योजना के तहत महिलाओं को 1250 रुपए प्रति माह दिए जाते हैं। अगस्त के महीने में इस योजना की 15वीं किस्तें जारी कर दी गई थी। इसके तहत 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1897 करोड़ रूपये भेजे गए थे। इसमें लाड़ली बहना योजना की तय राशि 1250 रूपये और अतिरिक्त 250 रूपये की राशि भी रक्षाबंधन के उपहार स्वरुप भेजी गई थी।

कब आएगी 10वीं किस्त

लाड़ली बहना योजना की 16वीं किस्त के बारे में माना जा रहा है कि ये आने वाली 10 सितंबर को जारी की जा सकती है। इसके तहत फिर 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रुपए भेजे जाएंगे। हालांकि इससे पहले कई बार त्यौहार पड़ने के कारण किस्त 10 तारीख से पहले आती रही है।

इसलिए माना जा रहा है कि यदि छुट्टी अथवा अन्य किसी कारण से ऐसा संभव नहीं हुआ तो पहले जमा हो जाएगी। अनुमान है कि गणेश चतुर्थी को देखते हुए राज्य सरकार तय समय से पहले भी किस्त जारी कर सकती है। हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टी होना बाकी है।

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुरु की थी यौजना

लाड़ली बहना योजना पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी। इसमें 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था और फिर इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी।इसके बाद रक्षाबंधन 2023 पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था। अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपये मिलते हैं।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!