Re. No. MP-47–0010301

आज लाड़ली बहनों के खाते में आएगी सितंबर की किस्त, दोपहर मुख्यमंत्री सिंगल क्लिक से भेजेगे राशि

आज लाड़ली बहनों के खाते में आएगी सितंबर की किस्त, दोपहर मुख्यमंत्री सिंगल क्लिक से भेजेगे राशि

भोपाल- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सोमवार 9 सितंबर को सागर जिले के बीना में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से माह सितंबर की राशि भेजेंगे साथ ही विभिन्न योजनाओं की राशि भी लाभार्थियों के खातों में जमा करेंगे।

सितंबर माह में प्रत्येक लाड़ली बहना को 1250 रुपए के हिसाब से 54 करोड़ 73 लाख 10 हजार 500 रुपये का भुगतान डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। योजना का लाभ उठाने वालीं प्रदेश की 1.29 करोड़ बहनों को इसका बेसब्री से इंतजार है।साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन अंतर्गत माह अगस्त की राशि का सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की जाएगी। जिलास्तर पर कार्यक्रम में वीसी के माध्यम से योजना के हितग्राही और सम्बंधित अधिकारी जुड़ेंगे।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!