Re. No. MP-47–0010301

सीधी में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 18 हजार रूपये का ईनाम घोषित

सीधी में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 18 हजार रूपये का ईनाम घोषित

सीधी-पुलिस अधीक्षक डाॅ. रविन्द्र वर्मा ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 18 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है। उन्होंने कहा है कि जो भी व्यक्ति आरोपी को गिरफ्तार करेंगा या गिरफ्तारी के लिए ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर फरार आरोपी की गिरफ्तारी हो सके इनाम राशि के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। इनाम वितरण का अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक का मान्य होगा।

पुलिस अधीक्षक डाॅ. वर्मा ने बताया कि ग्राम कस्बा रामपुर नैकिन थाना रामपुर नैकिन जिला सीधी के पीरखांन उर्फ बाबा खान पिता अकबर खान की गिरफ्तारी पर 05 हजार रूपये एवं दो अज्ञात फरार अरोपियों की गिरफ्तारी पर 13 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है।

उक्त के संबंध में अधिक जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीधी से प्राप्त की जा सकती है।

 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!