Re. No. MP-47–0010301

 Sidhi24news:शासन के आदेश को ठेगा दिखा रही कुकुडीझर पंचायत, सरपंच, रोजगार सहायक सगे भाई

 Sidhi24news:शासन के आदेश को ठेगा दिखा रही कुकुडीझर पंचायत, सरपंच, रोजगार सहायक सगे भाई

नियमों को दर किनार कर करते हैं मनमानी

सीधी- जनपद पंचायत सीधी अंतर्गत ग्राम पंचायत कुकुडीझर में शासन के आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है यहाँ सरपंच और रोजगार सहायक जो कि सगे भाई है मिलकर मनमानी कर रहे हैं।जबकि शासन का आदेश है कि किसी रोजगार सहायक के रिश्तेदार यदि सरपंच पद पर निर्वाचित होते हैं तो रोजगार सहायक का स्थान परिवर्तन अनिवार्य है। ग्रामीणों द्वारा कई बार इस आशय कि शिकायत भी की गई लेकिन कार्यवाही नहीं हो सकी।

जी हाँ ग्राम पंचायत कुकुडीझर के ग्रामीणों ने जनपद और जिला पंचायत में कई बार इस आशय की शिकायत की गई है कि उनके ग्राम पंचायत कुकुडीझर में रामबहोर चर्मकार रोजगार सहायक के पद पर पदस्थ है और विगत करीब दो वर्ष पूर्व हुए चुनाव में उनके सगे भाई ब्रिजेन्द्र साकेत सरपंच पद पर निर्वाचित हुए थे और शासन के साफ आदेश है कि यदि किसी रोजगार सहायक का रिश्तेदार उसी पंचायत में निर्वाचित होता है तो रोजगार सहायक का स्थान परिवर्तन अनिवार्य है बावजूद इसके कुकुडीझर पंचायत में इस आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है। पंचायत में रोजगार सहायक और सरपंच द्वारा खुलकर मनमानी की जा रही है। लोगों की लगातार शिकायत के बाद भी न जाने क्यूं जनपद पंचायत और जिला पंचायत के अधिकारी- कर्मचारी इन पर मेहरबान है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए आग्रह किया गया है कि इस पर कार्रवाई की जाए।

Leave a Comment

error: Content is protected !!