Re. No. MP-47–0010301

Sidhi24newsभाजपा की सदस्यता अभियान चल रहा जिले में तेजी से कार्यक्रम 

प्रत्येक जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता सदस्यता को प्रेस्टीज इश्यू नाकर जूटे अभियान में — केंद्रीय मंत्री खटीक

जिले में 3 लाख से अधिक डिजिटल रूप से बनेंगे भाजपा के सदस्य — देव कुमार

सीधी। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान हर व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। प्रत्येक कार्यकर्ता इसे प्रेस्टीज इश्यू बनाकर अपने लक्ष्य को प्रथम चरण में ही पूर्ण करें। पार्टी का सदस्यता अभियान केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं बल्कि राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत वैचारिक आंदोलन है।

उक्त आशय के विचार भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र खटीक ने जिले में चल रही सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक को भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं प्रदेश महामंत्री एवं संभागीय संगठन प्रभारी रणवीर सिंह रावत, भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय, लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा, सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक, धौंहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू राम जी सिंह की विशिष्ट उपस्थिति में कहीं।

केंद्रीय मंत्री और आठ बार के लगातार सांसद रहने वाले श्री खटीक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर बूथ पर सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी करने वाली है। एक भी बूथ पार्टी की सदस्यता से अछूता ना रहे, चाहे वह बूथ सुदूर अंचल का हो या फिर नगरीय निकाय का। हर पोलिंग बूथ पर सैकड़ो की संख्या का लक्ष्य प्रथम चरण में ही पूर्ण करना, हर पार्टी के जांबाज सिपाही का काम है। सीधी का संगठन बहुत ही परिपक्व एवं विशाल है, जिसके दम पर मुझे विश्वास है कि जिले का सदस्यता का लक्ष्य समय सीमा में पूर्ण होगा। केंद्रीय मंत्री श्री खटीक ने इसके पूर्व प्रत्येक जनप्रतिनिधि की सदस्यता का व्यापक रूप से मूल्यांकन किया।

जिले में तीन लाख से अधिक पार्टी के डिजिटल रूप से बनेंगे सदस्य – देव कुमार

अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर जिले का लक्ष्य पूर्ण करेंगे। कल तक 40 हजार से अधिक सदस्य डिजिटल रूप से भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बनाए हैं। जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी तावत के साथ पार्टी की सदस्यता अभियान में जुटा हुआ है। जिले में तीन लाख से अधिक डिजिटल रूप से बनेंगे बीजेपी के सदस्य।

सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी एवं सर्वाग्राही हो सदस्यता — रणवीर सिंह 

भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के महामंत्री एवं रीवा संभाग के संभागीय संगठन प्रभारी रणवीर सिंह रावत ने कहा कि सदस्यता का लक्ष्य निश्चित रूप से हम सहज रूप में प्राप्त करेंगे, किंतु इसके साथ सदस्यता सर्वव्यापी, सर्व स्पर्शी एवं सर्वाग्रही हो अर्थात समाज का कोई भी वर्ग अछूता न रहे। हर वर्ग हर, धर्म के लोग भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बने।

कार्यकर्ताओं के दम पर लक्ष्य करेंगे पूर्ण — सांसद डॉक्टर मिश्रा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए हम निश्चित समय में जिला और लोकसभा का सदस्यता लक्ष्य पूर्ण करेंगे। असंभव को संभव बनाने वाले कार्यकर्ता का समूह ही भारतीय जनता पार्टी कहलाती है। हमारे कार्यकर्ताओं ने अपने परिश्रम को अभी हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा और विधानसभा चुनाव में सम्भव कर दिखाया है। निश्चित रूप से हमारा जिला प्रदेश के टॉप टेन में हो, यह हम सब की सामूहिक जिम्मेवारी है।

सदस्यता में रचे नया कीर्तिमान — विधायक रीती पाठक 

भारतीय जनता पार्टी की नेत्री एवं सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि सीधी जिला सदस्यता के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करें, इसके लिए शुभकामनाएं देता हूँ। साथ ही हम सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जिले का लक्ष्य पूर्ण करेंगे। अभी सदस्यता के मामले में सीधी विधानसभा अव्वल है। 

डिजिटल के साथ ऑफलाइन भी हो सदस्यता — विधायक टेकाम 

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि धौंहनी विधानसभा सुदूर आंचलिक विधानसभा है, जिसमें कई गांव में नेटवर्क की समस्या होने के कारण डिजिटल सदस्यता में दिक्कतें आ रही हैं। इसलिए ऑफलाइन सदस्यता भी हो, जिसके कारण प्रत्येक व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ,उसका प्रगतिक 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!