Re. No. MP-47–0010301

Singrauli news:दाल के लिए मचा हाहाकार,पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

Singrauli news:दाल के लिए मचा हाहाकार,पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

सिंगरौली- जिले के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बाघाडीह गांव में बुधवार की देर शाम दाल के लिए हाहाकार मच गया यहाँ दाल न बनाने पर पति ने अपनी पत्नी की लाठी डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

बरगवां थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा ने बताया कि बाघाडीह गांव में रहने वाले आरोपी पति शिव शंकर बियार ने अपनी पत्नी मजरिया बियार को सिर्फ इसलिए पीट पीट कर मार डाला, क्योंकि आरोपी पति ने पत्नी को दाल और चावल बनाने के लिए कहा था। हालांकि पत्नी ने दाल नहीं बनाई तो उसके साथ झगड़ा करने लगा। इस बीच झगड़ा होते देखा आरोपी की भाभी वहां बीच-बचाव करने पहुंची। तब तक आरोपी शंकर बियार ने पत्नी के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया जिसकी वजह से मंझरिया बियार की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा ने अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। इस बीच आरोपी वहां से फरार हो गया था, लेकिन देर रात आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है।आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!