बीती रात विंध्य में गैस रिसाव,ओरिएंटल पेपर मिल में लीक हुई क्लोरीन गैस,आधा सैकड़ा लोग प्रभावित देखिए तस्वीर में हालात
शहडोल- ओरिएंट पेपर मिल की सेकंड यूनिट अनूपपुर कि सोडा फैक्टी में शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया। हादसे में लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने के चलते शहडोल के मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
40 लोगों को खांसी, आंखों में जलन और उल्टी की शिकायत के बाद अमलई स्थित स्वास्थ्य केंद्र भेजकर इलाज कराया गया। प्रशासन कि माने तो ज्वाइंट कलेक्टर दिलीप पांडे के मुताबिक, फैक्ट्री में हुए गैस रिसाव से 10 से 12 लोग चपेट में आए थे।
सभी की हालत में सुधार है और स्थिति नियंत्रण में है। गैस के ज्यादा रिसाव से लोग घबरा गए। कुछ देर तक अफरा-तफरी जैसे हालात भी बने।
घबराहट इस कदर हुई कि खुद को सुरक्षित करने के लिए जगह तक ढूंढने लगे। बता दें कि गैस कई बार निकल चुकी है। शनिवार की रात कुछ ज्यादा मात्रा में ही गैस का रिसाव हो गया था।
जी हाँअनूपपुर स्थित ओरिएंट पेपर मिल की सोडा फैक्ट्री में क्लोरीन गैस का रिसाव होने से लोगों को सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और उल्टी की शिकायत होने लगी। गैस रिसाव से कंपनी के कर्मचारी समेत आसपास रहने वाले करीब 60 से 70 लोग प्रभावित हुए हैं।
घटना शनिवार करीब 8 बजे बरगवा क्षेत्र की है। सभी लोगों को पहले सोडा फैक्ट्री में स्थित डिस्पेंसरी ले जाया गया। वहां डॉक्टर मौजूद नहीं थे। कंपाउंडर एचडी शुक्ला ने लोगों का प्राथमिक इलाज किया। इनमें दो लोग अरुण विश्वकर्मा और विश्वनाथ कहार की हालात गंभीर है। उन्हें शहडोल मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है।
बताया जा रहा है कि शहडोल जिले में स्थित ओरिएंट पेपर मिल की दो यूनिट हैं। हादसा कंपनी की दूसरी यूनिट अनूपपुर स्थित सोडा कास्टिंग फैक्ट्री में हुआ। फैक्ट्री की स्थापना 50 से 60 साल पहले की गई थी। इस यूनिट में 5 महीने पहले भी क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ था।
सोशलमीडिया में प्रशासन ने दी जानकारी
जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया पर कहा-हालात काबू में अनूपपुर जिला कलेक्टर हसन पंचोली के सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया गया कि अनूपपुर में ओरिएंट पेपर मिल की सोडा फैक्ट्री में रात 8 बजे क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ था। जिसे तुरंत रोक दिया था। करीब 20 लोगों की आंखों में जलन आदि की शिकायत हुई थी।
जिला प्रशासन की टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर 12 लोगों को मेडिकल कॉलेज शहडोल में भर्ती कराया। अब सभी की स्थिति सामान्य है। कोई गंभीर नहीं है। प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। एंबुलेंस भी उपलब्ध है। निगरानी रखी जा रही है।
नगर परिषद अध्यक्ष बोलीं- कंपनी की लापरवाही
नगर परिषद बरगवा अमलाई की अध्यक्ष गीता गुप्ता ने बताया कि यह हादसा कंपनी के खराब मेंटेनेंस और लापरवाही का नतीजा हैं। सोडा फैक्ट्री हमेशा ही गैस का रिसाव होता हैं। शनिवार को गैस का रिसाव ज्यादा होने की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। सोडा फैक्ट्री में कोई भी मेडिकल फैसिलिटी नहीं है।








