Re. No. MP-47–0010301

Crime news sidhi:घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या,जांच में जुटी पुलिस

Crime news sidhi:घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या,जांच में जुटी पुलिस

सीधी- जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां घर के बाहर पोर्च पर सो रहे बुजुर्ग की अज्ञात व्यक्ति द्वारा आधी रात बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर दी गई है। पूरे मामले में परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई है जिसके बाद पुलिस जांच कार्यवाही में जुटी हुई है

जी हाँ बता दे कि अमिलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महुआर के रामनगर केवट बस्ती में काशी केवट पिता नेफऊ केवट उम्र 80 वर्ष निवासी ग्राम रामनगर अपने घर के बाहर बने हुए पोर्च के नीचे सो रहा था जहाँ देर रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा गले में धारदार हथियार से वार कर उनकी हत्या कर दी गई करीब आधी रात परिजनों द्वारा देखा गया कि बुजुर्ग खाट पर खून से लथपथ पड़े हुए हैं और उनकी मौत हो चुकी है जिसके बाद घर के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पूरे मामले में मौके पर पहुंची अमिलिया पुलिस द्वारा जांच कार्यवाही की जा रही है एफएसएल टीम भी मौके पर मौजूद है साथ ही चुरहट एसडीओपी अपनी टीम के साथ मौके पर जांच पड़ताल कर रहे हैं हालांकि अभी उनके द्वारा कोई जानकारी साझा नहीं की जा रही है

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!