Sidhi24news; कोतवाली पुलिस ने चोरी का मालजप्त कर अरोपी को पहुचाया सलाखों के पीछे
सीधी शहर मे चोरों की टोली इक़ट्ठी होती और पूरी प्लानिंग के साथ चोरी करने के लिए निकलते है और घर से लेकर बाहर कही भी निगाहें देख कर घर या दुकान के समान खाली कर देते है आज की उभरती हुई पीढी आज नशे और चोरी की लत मे डूबती हुई दिखाई दे रही है सीधी पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ रविंद्र कुमार द्वारा चलाये गए अभियान मे कोतवाली पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले चोर को मय मसरूका किये गिरफ्तार।
बतादें की फरियादी मिथुन रावत पिता हिम्मत रावत ग्राम भगेसर थाना कमर्जी का रहने वाला सुबह अपने गाव भगेसर से सीधी सम्राट चौक अपने बहन काजल रावत के साथ बहन गीता रावत का समान लेकर आया था तभी वहीं पर एक संदिग्ध व्यक्ति जिसकी मद्द के लिये उसकी बाईक मे बैठ कर आवेदक अस्पताल के अन्दर ले गया तब संदिग्ध व्यक्ति द्वारा झपट कर हाथ से मोबाईल छुडा लिया वा बाईक से भाग गया जिसका पीछा किया तो वह नही मिला अस्पताल में आस-पास लोगो से पूछा तो बताये कि जो लडका मोबाईल लेकर भागा है जिसका नाम दिनेश प्रजापति पिता फत्ते प्रजापति निवासी सपनी दुआरी का रहने वाला है उसका यही काम है अस्पताल मे घूमता फिरता है आसपास लोगों के मोबाईल छुड़ा कर भाग जाता है फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली सीधी मे अपराध क्र. 723/24 धारा 134,304बी बी0एन0एस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गया। दौरान विवेचना थाना कोतवाली पुलिस टीम के द्वारा दिनेश प्रजापति पिता फत्ते प्रजापति उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सपनी दुआरी थाना जमोडी जिला सीधी को पकड़ कर पूछताछ गया पूछताछ कर उनके कब्जे से चोरी का मोबाईल बरामद किया गया तथा हिकमअमली से पूछताछ कर सीधी शहर से अलग अलग स्थानो में गुम हुये / चोरी गये अन्य 13 नग मोबाईल फोन की जप्त कराये। पकड़े गये आरोपी के कब्जे से कुल 13 नम मोबाइल कुल कीमती 201500 रू एवं घटना मे प्रयुक्त एक स्पेलेंडर बाईक एमपी 53 ZA 0495 कीमती करीबन 60000 रूपये कुल कीमती 261500/- रूपये का जप्त कर आरोपी को किया गया न्यायालय पेश।
गिरफ्तार आरोपीः-दिनेश प्रजापति पिता फत्ते प्रजापति उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सपनी दुआरी थाना जमोडी जिला सीधी।
जप्त सामग्रीः– 13 नम मोबाइल कुल कीमती 201500/- रूपये हैं एवं जप्त सुदा वाहन एमपी 53 ZA 0495 कीमती करीबन 60000/-रूपये कुल कीमती 261500/- रूपये का जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया। उक्त कार्य मे थाना प्रभारी कोतवाली निरी. अभिषेक उपाध्याय उनि विवेक द्विवेदी प्र0आर0 जितेन्द्र पाठक आर0 अक्षय तिवारी, सुरेन्द्र सिंह, सिवेन्द्र मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा।








