Re. No. MP-47–0010301

Sidhi24news:जिला चिकित्सालय में मनाया गया सुरक्षित गर्भपात दिवस 

Sidhi24news:जिला चिकित्सालय में मनाया गया सुरक्षित गर्भपात दिवस

जिला चिकित्सालय सीधी में शुक्रवार 27 सितंबर को सुरक्षित गर्भपात दिवस मनाया गया जिसमें जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों और नर्सिंग ऑफिसर स्टाफ के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अस्पताल में उपस्थित हितग्राहियों, आशाओं एवं जन सामान्य को सुरक्षित गर्भपात के बारे में जागरूकता प्रदान की गई। कार्यक्रम में दवाइयों द्वारा, गर्भपात मशीन के द्वारा गर्भपात, सभी प्रकार के गर्भ निरोधक उपायों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

उक्त कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ दीपारानी इसरानी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रभावती तिवारी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अंकिता सिंह, नर्सिंग ऑफिसर्स क्षेत्र से आए हुए चिकित्सक जो कि सुरक्षित गर्भपात की ट्रेनिंग के लिए आए हुए थे। साथ ही बड़ी संख्या में हितग्राही, आशा कार्यकर्ता एवं अन्य उपस्थित रहे।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!