Re. No. MP-47–0010301

Sidhi24news;सीईओ जिला पंचायत ने सुनी 187 आवेदकों की समस्याएं निराकरण के दिए निर्देश

Sidhi24news;सीईओ जिला पंचायत ने सुनी 187 आवेदकों की समस्याएं निराकरण के दिए निर्देश

समस्याओं के त्वरित निराकरण से आवेदक दिखे संतुष्ट

सीधी, नागरिकों के समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिये शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इस बार आयोजित जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुमान राज द्वारा जिले के विभिन्न अंचलों से आए 187 आवेदकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर शिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की गई तथा उसके निराकरण के लिए निर्देश दिए गए। अनिराकृत आवेदनों के लिये समय-सीमा निर्धारित कर अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जनसुनवाई में नगर पालिक सीधी अन्तर्गत वीथिका भवन के सामने निवासी वेबा राजकुमारी सिंह ने अपने शिकायती आवेदन पत्र के माध्यम से बताया कि समग्र आईडी में नाम न होने के कारण उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। यदि समग्र आईडी में नाम जोड़ दिया जाए तो शासन द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। सीईओ जिला पंचायत द्वारा आवेदन पत्र में कार्यवाही करते हुए सामाजिक न्याय द्वारा समग्र आईडी में नाम जोड़कर उन्हें खाद्यान्न पर्ची प्रदान करने के निर्देश दिए।

नर्वदा और छठिलाल को मिली ट्राइसाइकिल

जनसुनवाई में जनपद पंचायत रामपुर नैकिन के ग्राम पोड़ी से आये नर्वदा गुप्ता ने अपने आवेदन पत्र के माध्यम से बताया कि पोलियो के कारण वह चलने में असक्षम है। उन्हें घर में या कहीं भी आने-जाने के लिए सहारे की आवश्यकता पड़ती है। वह अपना काम स्वयं नहीं कर पाते हैं। उन्होने कहा कि यदि उन्हें ट्राई साइकिल प्राप्त हो जाये तो वे अपना कार्य किसी के सहारे के बिना भी स्वयं कर सकेगें और कही भी आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी।

इसी प्रकार जनपद पंचायत रामपुर सिहावल के ग्राम गजरही से आये छठीलाल कोल ने अपने आवेदन पत्र के माध्यम से बताया कि मजदूरी करके जीवन यापन करते थे लेकिन 10 साल पहले काम करते समय ही पिलर गिर जाने के कारण दाया पैर से विकलांग हैं, जिसके कारण वे चलने में असक्षम है। उन्हें घर में या कहीं भी आने-जाने के लिए सहारे की आवश्यकता पड़ती है। उन्होंने बताया कि गजरही में ही सड़क के किनारे छोटी सी किराने की दुकान खोले हैं और उसका सामान लेने कुबरी जाना पड़ता है ट्राई सायकल मिलने से हम दुकान के लिए समान ला सकते हैं।

उक्त दोनों आवेदकों की शारीरिक स्थिति को देखते हुए सीईओ जिला पंचायत ने सामाजिक न्याय विभाग द्वारा उन्हें सहायक उपकरण प्रदान कराए। जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित निराकरण होने से आवेदक बहुत खुश और संतुष्ट दिखे।

 इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। आज आयोजित जनसुनवाई में समस्त उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय जनसुनवाई से जुड़े रहे।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!