Re. No. MP-47–0010301

Sidhi24news:बोरी में मिली नवजात बच्ची,लोगों ने पहुचाया अस्पताल,पुलिस कर रही जांच

Sidhi24news:बोरी में मिली नवजात बच्ची,लोगों ने पहुचाया अस्पताल,पुलिस कर रही जांच

भोपाल-प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज बुधवार की सुबह एक बोरी में बंधी नवजात बच्ची मिली। इलाके से गुजर रहे लोगों ने बच्ची की आवाज सुनकर बोरी को खोला। उसे बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची ऐशबाग पुलिस ने बच्ची को कस्टडी में लिया और कमला नेहरू अस्पताल भेजा। फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर है। उसकी उम्र एक-दो दिन ही है।

मामला राजधानी के ऐशबाग के बाग उमराव दुल्हा इलाके का है। डीसीपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि बुधवार सुबह लोगों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी। आसपास देखा तो पीले रंग की बोरी में हलचल दिखी। इसे खोला तो बच्ची दिखाई दी।

पुलिस मामले में आसपास के अस्पतालों से जानकारी जुटा रही है। ऐसी महिलाओं का रिकॉर्ड मांगा जा रहा है, जिनकी हाल ही में डिलीवरी हुई हो।

डॉक्टरों ने ऑब्जर्वेशन में रखा

कमला नेहरू अस्पताल के डॉक्टरों की टीम के मुताबिक, बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है। उसकी नाल भी नहीं कटी है। फिलहाल, उसे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

टीआई जितेंद्र गढ़वाल ने कहा, ‘बाग उमराव दूल्हा में रेलवे ट्रैक के पास बच्ची मिली है। आसपास बड़ी संख्या में स्लम एरिया है। बच्ची के माता-पिता की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

अनुमान है कि जब बच्ची को लोगों ने देखा, उससे कुछ ही समय पहले उसे वहां छोड़ा गया है। मुखबिर सक्रिय कर दिए हैं, जल्द ही उसे वहां रखने वाले को ढूंढ लिया जाएगा।’

Leave a Comment

error: Content is protected !!