Re. No. MP-47–0010301

Sidhi24news:एमपी में कर्मचारियों के लिए खुशखबरी,इस माह एडवांस सैलरी देने की तैयारी में सरकार…?

Sidhi24news:एमपी में कर्मचारियों के लिए खुशखबरी,इस माह एडवांस सैलरी देने की तैयारी में सरकार…?

भोपाल-मध्यप्रदेश के 11 लाख अधिकारी-कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। दीपावली के त्यौहार को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार कर्मचारियों को एडवांस में अक्टूबर महीने की सैलरी दे सकती है। सरकार कर्मचारियों को अग्रिम वेतन देने पर विचार कर रही है और इस पर अंतिम फैसला सीएम मोहन यादव को लेना है। सरकार अगर कर्मचारियों को एडवांस में सैलरी देती है तो ये कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है और वो दीपावली का त्यौहार अच्छे से मना पाएंगे।

एडवांस में सैलरी दे सकती है सरकार
बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश वित्त विभाग ने अक्टूबर महीने की सैलरी कर्मचारियों को एडवांस में देने पर विचार शुरू कर दिया है और वित्त विभाग की ओर से प्रस्ताव बनाकर सीएम मोहन यादव के पास भेजा जाएगा। बता दें कि अक्टूबर महीने के अंत में दीपावली होने के कारण कई कर्मचारी संगठनों ने सरकार से मांग की है कि अक्टूबर महीने का वेतन एडवांस में दिया जाए जिससे कर्मचारी अच्छे से दीपावली का त्यौहार मना पाएं।
लाखों कर्मचारियों को होगा फायदा
अगर सबकुछ ठीक रहा और सीएम मोहन यादव ने इसे मंजूरी दे दी तो उम्मीद है कि कर्मचारियों को 28-29 अक्टूबर को ही अक्टूबर महीने का वेतन मिल जाएगा। बता दें कि नियमित अधिकारियों-कर्मचारियों की संख्या 7 लाख और पेंशनरों की 4 लाख के आसपास है। इन्हें वेतन, पेंशन और भत्ते देने में लगभग साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये लगते हैं। प्रतिमाह एक-दो तारीख को वेतन का भुगतान किया जाता है, जिसके लिए कोषालय में बिल 28-29 तारीख को लगाए जाते हैं।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!