Re. No. MP-47–0010301

Rewa:अमहिया पुलिस की कार्यवाही: शातिर मोटरसाइकिल चोर, चोरी गई मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार

Rewa:अमहिया पुलिस की कार्यवाही: शातिर मोटरसाइकिल चोर, चोरी गई मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार

 

रीवा-पुलिस अधीक्षक  विवेक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर, एवं नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. रितु उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमहिया उप निरीक्षक शिवा अग्रवाल एवं उनकी टीम ने SGMH परिसर से दिनांक 05/10/2024 को चोरी गई एक मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी रामकृष्ण यादव उर्फ कृष्णा, पिता रामकृपाल यादव (उम्र 26 वर्ष, निवासी रौसर, थाना चोरहटा, जिला रीवा) को गिरफ्तार किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

 

गिरफ्तार आरोपी

1. रामकृष्ण यादव उर्फ कृष्णा, पिता रामकृपाल यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी रौसर, थाना चोरहटा, जिला रीवा।

जप्त मसरुका

1. एक अदद काले-लाल रंग की होण्डा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, कीमती – 95,000/- रुपये।

महत्वपूर्ण भूमिका

थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल, प्र.आर. रामकृष्ण तिवारी, प्र.आर. श्यामलाल पाठक, आर. पीयूष मिश्रा, आर. विक्रम वर्मा, आर. विजय साहू, आर. विकास तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अमहिया पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत होगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!