Re. No. MP-47–0010301

मध्य प्रदेश विधानसभा में आज पेश होगा अनुपूरक बजट, कांग्रेस का सरकार पर हमला जारी

मध्य प्रदेश विधानसभा में आज पेश होगा अनुपूरक बजट, कांग्रेस का सरकार पर हमला जारी

भोपाल, 17 दिसंबर 2024।
मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन मंगलवार को है। इस दौरान वित्त वर्ष 2024-2025 के लिए अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा सदन में यह बजट पेश करेंगे, जिसमें प्रदेश सरकार की योजनाओं के लिए अतिरिक्त राशि आवंटित किए जाने की संभावना है।

10 हजार करोड़ का हो सकता है अनुपूरक बजट

सूत्रों के अनुसार, मध्य प्रदेश सरकार का यह अनुपूरक बजट लगभग 10 हजार करोड़ रुपये का हो सकता है। यह वर्तमान सरकार का पहला अनुपूरक बजट है।

कांग्रेस का प्रदर्शन और सरकार पर आरोप

विधानसभा सत्र के पहले दिन सोमवार को कांग्रेस ने खाद-बीज, महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा और अजा-अजजा पर अत्याचार के मुद्दे पर सरकार का विरोध किया।

कांग्रेस का विधानसभा घेराव

  • जवाहर चौक पर कांग्रेस के प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और हेमंत कटारे सहित कई बड़े नेताओं ने सरकार को घेरा।
  • कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लाड़ली बहना योजना, गेहूं और धान के समर्थन मूल्य और महिलाओं को सस्ती रसोई गैस देने के वादे अधूरे हैं।

विजयपुर उपचुनाव का हवाला

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा,
“विजयपुर के उपचुनाव में जनता ने सरकार को करारा जवाब दिया है। जब तक सोयाबीन का दाम 6000 रुपये प्रति क्विंटल, गेहूं का 2700 रुपये और धान का 3100 रुपये प्रति क्विंटल नहीं होगा, हमारा संघर्ष जारी रहेगा।”

जातिगत जनगणना की शपथ

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने जातिगत जनगणना के समर्थन में लोगों को शपथ दिलाई।

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि कांग्रेस सरकार को घुटनों पर लाने तक संघर्ष करेगी। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है और सरकार मौन है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!