Re. No. MP-47–0010301

सीधी: हाई टेंशन लाइन टावर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 गंभीर घायल

सीधी: हाई टेंशन लाइन टावर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 गंभीर घायल

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले के रामपुर नैकिन जनपद पंचायत के पटेहरा गांव में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हुआ। हाई टेंशन लाइन का टावर खड़ा करते समय अचानक बीच से टूटकर गिर गया, जिससे 9 मजदूर ऊंचाई से नीचे गिर गए।

3 की मौत, 6 गंभीर घायल

हादसे में मौके पर ही दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर ने इलाज के लिए रीवा ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। इस घटना में सात मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन में प्राथमिक इलाज के बाद संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर किया गया है।

हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के नाम:

  1. एसके मुबारक
  2. अजमेर शेख

घायलों के नाम:

  1. एसके साहब
  2. सिंटू मोबीन
  3. एमारल शेख
  4. एसके दिलदार
  5. एसके दिलबर
  6. एसके माफन
  7. एसके हमीदुल

इन घायलों में से एक की मौत की जानकारी मिलीं है

पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे मजदूर

जानकारी के अनुसार, मृतक और घायल मजदूर पश्चिम बंगाल के हापुड़ जिले के रहने वाले थे। अन्य मजदूरों की जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है।

जर्जर टावर बना हादसे की वजह

सीधी के एसपी डॉ. रविंद्र वर्मा ने बताया कि टावर की शिफ्टिंग का काम चल रहा था। जर्जर हालत में खड़ा टावर अचानक गिर गया, जिससे यह दुर्घटना हुई।

प्रशासन ने शुरू की जांच

प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। शुरुआती जांच में टावर की कमजोर स्थिति और लापरवाही को मुख्य कारण माना जा रहा है।

प्रभावित परिवारों को सहायता का भरोसा

प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को मुआवजा और घायलों को बेहतर इलाज का आश्वासन दिया है। यह हादसा क्षेत्र में बिजली शिफ्टिंग कार्यों में सुरक्षा उपायों की कमी को उजागर करता है।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!