Re. No. MP-47–0010301

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए उप मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए उप मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

भोपाल, 
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के विभिन्न विषयों की गहन समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए। मंत्रालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माण के साथ ही आवश्यक उपकरणों और मैनपावर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि सेवाओं का सुचारू और समय पर प्रदाय हो सके।

एफआरयू के लिए विशेष निर्देश:
श्री शुक्ल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) को फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर जोर दिया। उन्होंने ब्लड स्टोरेज यूनिट की सुविधा सहित अन्य सेवाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुलभ होंगी और जिला अस्पतालों पर दबाव कम होगा। साथ ही, संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहन मिलने से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में भी सुधार होगा।

मेडिकल टीचर्स की मांगों पर चर्चा:
बैठक में उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल टीचर्स की लंबित मांगों पर हुई कार्यवाही की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए।

सशक्त स्वास्थ्य सेवाओं का लक्ष्य:
श्री शुक्ल ने जोर देकर कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के सशक्तीकरण और एफआरयू सुविधाओं के विस्तार से प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

बैठक में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री संदीप यादव, आयुक्त स्वास्थ्य श्री तरुण राठी, और एमडी एमपी-पीएचएससीएल श्री मयंक अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!