बड़वानी को 2600 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे भूमिपूजन
बड़वानी:
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 11 जनवरी को बड़वानी जिले के सेंधवा में कृषि उपज मंडी में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर वे जिले को 2600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें 2580.827 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले 13 कार्यों का भूमिपूजन और 58.463 करोड़ रुपये की लागत के 19 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
दो सिंचाई परियोजनाओं का भूमिपूजन करेंगे मुख्यमंत्री
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री निवाली उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना और सेंधवा उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन करेंगे। इन परियोजनाओं से जिले के 185 गांवों के किसान लाभांवित होंगे।
- सेंधवा उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना:
- लागत: 1402.74 करोड़ रुपये
- सिंचाई क्षेत्र: 44148.50 हेक्टेयर
- लाभांवित गांव: 98
- लाभांवित किसान: लगभग 53,000
- निवाली उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना:
- लागत: 1088.24 करोड़ रुपये
- सिंचाई क्षेत्र: 33179 हेक्टेयर
- लाभांवित गांव: 87
किसानों को मिलेगा माइक्रो सिंचाई का लाभ
इन परियोजनाओं के तहत नर्मदा नदी के जल को पाइपलाइन के माध्यम से उच्च स्थानों तक ले जाकर दाबयुक्त सिंचाई की सुविधा दी जाएगी।
- स्प्रिंकलर और ड्रिप तकनीक के जरिए कम पानी में अधिक सिंचाई होगी।
- भूमि समतल करने की आवश्यकता नहीं होगी।
सेंधवा परियोजना के मुख्य लाभ
- जल स्रोत: नर्मदा नदी
- मुख्य पाइपलाइन की लंबाई: 56.394 किमी
- सिंचाई के लिए 14.14 क्यूमेक्स जल उपलब्ध कराया जाएगा।
निवाली परियोजना के मुख्य लाभ
- जल स्रोत: नर्मदा नदी
- मुख्य पाइपलाइन की लंबाई: 40.183 किमी
- सिंचाई के लिए 10.62 क्यूमेक्स जल उपलब्ध कराया जाएगा।
कम पानी, अधिक फसल
इन परियोजनाओं से सेंधवा, निवाली, पाटी और राजपुर तहसीलों के सैकड़ों किसान सिंचाई की आधुनिक पद्धतियों का लाभ उठाएंगे। इससे कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी और जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
यह पहल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कृषि और ग्रामीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। बड़वानी जिले के किसानों के लिए यह अवसर उनके जीवन और खेती दोनों में नए बदलाव लेकर आएगा।








