Re. No. MP-47–0010301

सीधी: भाजपा नेता अजीत पाल दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, पार्टी से निष्कासित

सीधी: भाजपा नेता अजीत पाल दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, पार्टी से निष्कासित

सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में भाजपा नेता अजीत पाल को दुष्कर्म के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नेता, जो नगर पालिका उपाध्यक्ष का भतीजा है, पर शहर की एक प्रतिष्ठित महिला ने रेप, छेड़खानी, ब्लैकमेलिंग और लाखों रुपये ऐंठने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मंगलवार को रीवा से अजीत पाल को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

महिला ने लगाए गंभीर आरोप

पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि अजीत पाल ने विधायक का टिकट दिलाने का झांसा देकर उसे अपने जाल में फंसाया। इसके बाद उसने महिला के साथ रेप कर अश्लील वीडियो और फोटो बनाए। इन सामग्रियों को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने महिला से लाखों रुपये भी वसूले।

पार्टी ने किया निष्कासित

भाजपा जिलाध्यक्ष देवकुमार सिंह ने अजीत पाल को पार्टी से निष्कासित करने का आधिकारिक पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ऐसे किसी भी अपराध के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाती है।

पहले भी लग चुके हैं आरोप

सूत्रों के अनुसार, यह पहली बार नहीं है जब अजीत पाल पर ऐसे आरोप लगे हों। पहले भी उन पर दुष्कर्म के आरोप लग चुके हैं। उनकी गिरफ्तारी से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

जांच जारी

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और महिला के आरोपों को गहराई से खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने जिले में राजनीति और कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!