Re. No. MP-47–0010301

बूथ क्रमांक 270 में भाजपा जिला अध्यक्ष ने सुनी ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं से की चर्चा

बूथ क्रमांक 270 में भाजपा जिला अध्यक्ष ने सुनी ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं से की चर्चा

सीधी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का आयोजन सीधी जिले के बरम बाबा मंडल के बिसुनी टोला के बूथ क्रमांक 270 पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम को सुना।

कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ने ‘मन की बात’ के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि विशेष रूप से विद्यार्थियों और युवाओं को सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करता है। इसके माध्यम से देशभर में हो रहे विकास कार्यों और समाजहित के कार्यक्रमों की जानकारी मिलती है, जिससे जनमानस का मनोबल बढ़ता है।

इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे इस कार्यक्रम के संदेशों को आम जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख नेता

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सूबेदार यादव, जिला उपाध्यक्ष अनिल पाण्डेय, जिला महामंत्री विनोद साकेत सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!